फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   In the electricity department, 48 thousand rupees were grabbed on the pretext of getting tractors installed on contract.

बिजली विभाग में ट्रैक्टर ठेके पर लगवाने का झांसा देकर 48 हजार रुपये हड़पे, केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
In the electricity department, 48 thousand rupees were grabbed on the pretext of getting tractors installed on contract.
ठेकेदार ने बिजली विभाग में ट्रैक्टर ठेके पर लगवाने का झांसा ईट भट्टा मजदूर से देकर 48 हजार रुपये हड़प लिए। मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ये मामला नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के हादीपुर कलां गांव का है। यहां पर श्याम सिंह का परिवार रहता है। श्याम सिंह एक ईंट भट्ठा पर मजदूरी करते हैं। आरोप है कि वर्ष 2019 में उनकी मुलाकात बांसखेड़ी गांव निवासी इलियास से हुई थी।
विज्ञापन

इस दौरान इलियास ने खुद को बिजली विभाग में ठेकेदार होने की बात कही और बताया कि उसे सामान ढोहने के लिए चार ट्रैक्टर की जरुरत है। इसके लिए वह प्रतिमाह 35 हजार रुपये का भुगतान करेगा। लेकिन पहले प्रत्येक ट्रैक्टर के 12 हजार रुपये ठेकेदार के पास जमा करने पड़ेंगे। लिहाजा श्याम सिंह ने झांसे में आकर 48 हजार रुपये इलियास को दे दिए। लेकिन बाद में बिजली विभाग में ट्रैक्टर नहीं लगवाए। रुपये वापस मांगने पर धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 5 जून 2022 को इलियास अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ मिला और मारपीट की। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। लिहाजा पीड़ित ने अदालत की शरण ली। इंस्पेक्टर संत कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर इलियास और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed