फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   In the coming crushing season, the price of sugarcane should be declared at Rs 450: Chaudhary

पेराई सत्र में गन्ने का मूल्य 450 रुपये घोषित हो : चौधरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
In the coming crushing season, the price of sugarcane should be declared at Rs 450: Chaudhary
भाकियू भानु गुट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने रविवार को धनौरा तहसील क्षेत्र के वाजिदपुर में बैठक में कहा कि आगामी पेराई सत्र में गन्ने का मूल्य कम से कम 450 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए। बैठक प्रधान रघुवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि आगामी पेराई सत्र के लिए गन्ने का मूल्य कम से कम 450 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए। आवारा कुत्तों, तेंदुए के आतंक से जनमानस को छुटकारा दिलाया जाए। छुट्टा पशु किसानों की फसलें बर्बाद कर रहे हैं, उन्हें पकड़कर गोशाला भेजा जाए। जिला संरक्षक धर्मवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश में कुसुम सोलर पैनल, पीएम सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम सुरक्षा योजना को धरातल पर लागू किया जाए। विद्युत बिल बकाया होने पर विभाग या विजिलेंस की ओर से कोई कार्रवाई न करने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश को सराहा। मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस दौरान जिला अध्यक्ष सतपाल, अशोक अधाना, महिपाल सैनी, जितेंद्र चौहान, चौधरी दिनेश, महकार सिंह, जयपाल सिंह, वीर सिंह, जगपाल सिंह, चरण सिंह, समर पाल सिंह, अरुण त्यागी, सुनील त्यागी, विपिन सिंह, सीताराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed