फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   In-laws had killed mother and daughter to grab land

जमीन हड़पने के लिए ससुराल वालों ने ही की थी मां-बेटी की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 01:54 AM IST
सार

कांकाठेर गांव में मां-बेटी की हत्या ससुराल वालों ने ही जमीन हड़पने के लिए की थी।मां-बेटी की हत्या में नामजद आरोपियों के खिलाफ सबूत एकत्र जुटाने के लिए थाना पुलिस हर पहलु पर जांच पड़ताल की।जिनको मृतका ने पूर्व के वर्षों में अपने ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस को दिए थे।

विज्ञापन
In-laws had killed mother and daughter to grab land

विस्तार

गजरौला। कांकाठेर गांव में मां-बेटी की हत्या ससुराल वालों ने ही जमीन हड़पने के लिए की थी। पुलिस ने नामजद ससुर, जेठ और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले भी आरोपी महिला के साथ मारपीट और प्रताड़ित करते थे। पुलिस हत्यारोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेजेगी।
विज्ञापन

गजरौला थानाक्षेत्र के गांव कांकाठेर निवासी मिथलेश और उसकी बेटी यशी की शनिवार की रात सिलबट्टे से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। मां-बेटी के शव रविवार की सुबह घर पर एक ही चारपाई पर पड़े मिले थे। घटना के बाद मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। एडीजी राजकुमार, डीआईजी शलभ माथुर, एसपी आदित्य लांग्हे ने घटनास्थल का मुआयना किया था। इस मामले में मृतका के भाई विजय सिंह ने ससुर नानक सिंह, जेठ शेर सिंह उसके बेटे अनिकेत और दूसरे जेठ श्याम सिंह पर जमीन हड़पने की नीयत से हत्या करने का आरोप लगाते हुए एफअरईआर दर्ज कराई थी। तभी पुलिस ने ससुर नानक सिंह सहित तीन आरोपियों को हिरासत में लिया था। आरोपियों से पुलिस की अलग-अलग टीमों ने पूछताछ की। करीब पंद्रह घंटे की पूछताछ के बाद पुलिस ने मां-बेटी की हत्या का पर्दाफाश कर दिया। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि हिरासत में लिए नामजद आरोपी ससुर नानक सिंह, जेठ शेर सिंह व उसके बेटे अनिकेत सिंह को सोमवार की शाम गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने हिस्से की जमीन हड़पने के लिए मिथलेश और उसकी बेटी की हत्या की थी। इससे पहले भी आरोपी को मिथलेश को शारीरिक और मानिसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

-------------
मृतका के घर से बरामद हुए पूर्व में आरोपियों के खिलाफ दिए प्रार्थना पत्र
गजरौला। मां-बेटी की हत्या में नामजद आरोपियों के खिलाफ सबूत एकत्र जुटाने के लिए थाना पुलिस हर पहलु पर जांच पड़ताल की। इसी वजह से सोमवार को थाना पुलिस मृतका के भाई विजय सिंह को साथ लेकर कांकाठेर में मृतका के बंद पड़े घर पहुंची। यहां पुलिस ने मृतका के घर को खंगाला। पुलिस का दावा है कि इस दौरान मृतका के घर से कई प्रार्थना पत्र मिले। जिनको मृतका ने पूर्व के वर्षों में अपने ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस को दिए थे। पुलिस का दावा है कि प्रार्थना पत्रों में मिथलेश ने ससुराल वालों पर मारपीट और उत्पीड़न करने का जिक्र किया है। प्रार्थना पत्रों के हवाले से यह भी दावा है कि ससुराल वाले चाहते हैं कि वह उत्पीड़न से तंग होकर कांकाठेर को छोड़ कर चली जाए। कहती थी कि ससुराल वाले उसके हिस्से की जमीन को हड़पना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
ग्रामीणों के गले नहीं उतर रही मां-बेटी की हत्या में नामजद आरोपियों की गई कार्रवाई
- पड़ोस के गांव निवासी एक युवक की तरफ इशारा कर रहे थे कांकाठेर के ग्रामीणों की शक की सूई
संवाद न्यूज एजेंसी
गजरौला। मां-बेटी की हत्या में नामजद ससुर सहित चारों नामजद आरोपी ऐसी वारदात कर सकते हैं, ये बात ग्रामीणों के गले नहीं उतर रही है। ग्रामीणों के शक की सूई नजदीकी गांव निवासी एक ग्रामीण की तरफ जा रही है। ये बात ग्रामीणों ने पुलिस को भी बताई थी।

कांकाठेर निवासी मिथलेश व उसकी बेटी यशी की हत्या के मामले में पुलिस ने ससुर नानक सिंह, जेठ शेर सिंह, श्याम सिंह व शेर सिंह के बेटे अनिकेत सिंह को नामजद किया गया था। नानक सिंह सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने रविवार को ही हिरासत में ले लिया था। जिनसे सीओ अरुण कुमार सिंह, थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी ने और पुलिस की अलग-अलग टीमों ने पूछताछ की। सोमवार की शाम पुलिस ने तीनों गिरफ्तार कर जमीन हड़पने के लिए हत्या करने का दावा किया है। लेकिन ग्रामीणों के गले नहीं उतर रही है कि ये मां-बेटी की हत्या सकते हैं। ग्रामीण कहते हैं कि भले ही नानक सिंह व उसके तीनों बेटों की मिथलेश से अनबन रहती थी, लेकिन इसके बाद भी वह ऐसा काम नहीं कर सकते। जमीन हड़पने के लिए हत्या का आरोप लगाया है, लेकिन इसके बाद भी मृतका की जमीन नहीं मिल सकती। कारण उसका बेटा नवनीत है। ग्रामीणों के शक की सूई नजदीकी गांव निवासी की तरफ जा रही है। ग्रामीणों ने पड़ोसी गांव के युवक पर पर शक जताते हुए पुलिस को ये बात बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed