{"_id":"64e274cca439aa64900108b8","slug":"in-front-of-sunpura-the-erosion-of-the-water-stream-of-the-ganga-made-the-villagers-sleepless-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-3240-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सुनपुरा के सामने गंगा की जलधारा के कटान ने उड़ाई ग्रामीणों की नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सुनपुरा के सामने गंगा की जलधारा के कटान ने उड़ाई ग्रामीणों की नींद
Mon, 21 Aug 2023 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 21 Aug 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। खादर के ग्रामीण बाढ़ के दंश से उभरे नहीं कि अब गंगा द्वारा किए जा रहे कटान ने उनकी नींद उड़ा दी है। कटान रोकने और जलधारा का रुख मोड़ने के लिए बाढ़ के जेई ने पेड़ों की डालियों को कटवाने के बाद गंगा किनारे जल धारा में डलवाया गया। पूरे दिन बाढ़ खंड की टीम ग्रामीणों संग लगी रही।
13 जुलाई से गंगा में आई बाढ़ ने विकराल रूप धारण किया। उसके बाद गंगा का जल स्तर बढ़ता गया। बाढ़ ने गंगा किनारे और टापू में बसे गांवों के ग्रामीणों की फसल को लील लिया। अब कई दिन से जल स्तर कम हो रहा है। जिससे ग्रामीणों ने कुछ राहत की सांस ली।
गंगा की जलधारा ने खेतों का कटान कर दिया है। जिससे ग्रामीणों की नींद उड़ गई है। रविवार को सुनपुरा के ग्रामीण खेतों में काम करने गए तो गंगा की जलधारा द्वारा खेतों का कटान होता देख सहम गए। उन्होंने बाढ़ खंड के जेई सुभाष चंद्र गहलौत को सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे। कटान राेकने के लिए गंगा किनारे पेड़ाें की शाखा और डालियों को डलवाया गया। जिससे कटान रोकने के लिए जलधारा के रुख को मोड़ा जा सके। जेई का कहना है कि जरूरत पड़ी तो मिट्टी के बोरे भर कर लगाए जाएंगे। पत्थर डलवाया जाएगा।