फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   In Amroha father died heart attack before his daughter sendoff

UP: बेटी की डोली की जगह उठी पिता की अर्थी, गमगीन माहौल के बीच जल्दबाजी में की गई दुल्हन की विदाई

Sun, 13 Apr 2025 09:49 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा।
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा। Published by: विकास कुमार Updated Sun, 13 Apr 2025 09:49 PM IST
सार


निकाह के बाद बराती और मेहमान खाना खा रहे थे। इसके बाद दुल्हन की विदायगी होनी थी। तभी कुतुब मलिक के सीने में दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
In Amroha father died heart attack before his daughter sendoff
ठेकेदार कुतुब मलिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेटी की शादी में बरातियों के स्वागत में जुटे ठेकेदार कुतुब मलिक (55) की हार्टअटैक से मौत हो गई। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। अस्पताल से शव आने से पहले ही परिजनों ने ठेकेदार की बेटी को बरात के साथ विदा कर दिया।

विज्ञापन

कुतुब मलिक अमरोहा के मोहल्ला नोगजा के रहने वाले थे। सड़क निर्माण की ठेकेदारी करने वाले कुतुब मलिक के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटियां और दो बेटे हैं। रविवार दोपहर उनकी दूसरी बेटी की शादी थी। बिजनौर जनपद के नहटौर से बरात आई थी। शादी समारोह का कार्यक्रम बिजनौर रोड स्थित एक बैंक्वट हॉल में चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

निकाह के बाद बराती और मेहमान खाना खा रहे थे। इसके बाद दुल्हन की विदाई होनी थी। इस बीच कुतुब मलिक को सीने में दर्द की शिकायत हुई। परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

डॉक्टर ने हार्टअटैक से मौत होने की बात कही है। ठेकेदार कुतुब मलिक की मौत की खबर मिलते ही शादी के कार्यक्रम में मातम पसर गया। दुल्हन बनी बेटी सहित अन्य परिजन गम से बेहाल हो गए। हालांकि, गमगीन माहौल के बीच परिजनों ने दुल्हन को बरात के साथ विदा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed