फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   In a dispute over the boundary, two sides used sticks and spades

Amroha News: मेड़ के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे और फावड़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
In a dispute over the boundary, two sides used sticks and spades
रजबपुर (अमरोहा)। खेत की मेड़ के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे फावड़े चले। एक-दूसरे पर जान से मारने की नीयत से हमला किया। घटना में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

रजबपुर क्षेत्र के अतरासी कलां निवासी साजिद का आरोप है कि उनके समाधि रहमान व गांव ही रईस के बीच खेतों की मेड़ को लेकर विवाद है। दस मई को लेखपाल और पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मेड़ को ठीक करा दिया था। लेकिन, रविवार को रईस परिवार के नायाब, फुरकान, आस मोहम्मद, नायाब का बेटा सत्तार, आसिफ व अन्य लोग मेड़ के बराबर में दीवार करने लगे।
विज्ञापन

इस दौरान जरीफ अहमद व आलिम भी मौजूद थे। दीवार रोकने के लिए रहमान, सुलेमान, रुखसाना, इमरान, मोहम्मद साहब पहुंचे तो रईस और उनके परिवार के लोगों ने काम बंद नहीं किया। जरीफ व आलिम ने दोनों को समझाया तो रईस और उनके परिवार के लोग गाली-गलौज करने लगे। जान से मारने की नीयत से डंडों से हमला कर दिया। घटना में सुलेमान, रहमान, रुखसाना, मोहम्मद और आलिम को गंभीर चोट आईं। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हो भाग गए। सीओ अरुण कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस ने रईस व उसके परिवार के सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed