{"_id":"6238e53712a7f03adb71dd11","slug":"importance-of-chemistry-gajraula-news-mbd4222101180","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसायन विज्ञान के महत्व की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसायन विज्ञान के महत्व की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में रसायन विज्ञान विभाग की तरफ से आयोजित सेमिनार में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई कि हमारे जीवन में रसायन विज्ञान का क्या महत्व है। रबर, प्लास्टिक, धातु सहित कई उद्योग किस तरह से रसायन विज्ञान से जुड़े हैं। शिविका भारद्वाज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सोमवार को महाविद्यालय परिसर में हमारे जीवन में रसायन विज्ञान का महत्व विषय पर सेमिनार आयोजित की गई। जिसमें प्राचार्य डा.रईस अहमद, सेमिनार प्रभारी डॉ.मन मोहन वर्मा, प्रवक्ताओं और छात्र-छात्राओं ने पेपर उद्योग, रबर, प्लास्टिक, धातु एवं पैंट उद्योग, कृषि क्षेत्र, रक्षा क्षेत्र, सीमेंट उद्योग, कांच उद्योग, नाभिकीय ऊर्जा, दवा उद्योग एवं पर्यावरण संरक्षण विषयों पर विचार रखे।
बताया कि रसायन विज्ञान का उनके जीवन में क्या महत्व है। जिससे छात्र-छात्राओं को रसायन विज्ञान की अतिरिक्त जानकारी हुई। इसमें निर्णायक की भूमिका डॉ.रीना रस्तोगी व डा.संयम कुमार ने निभाई। सेमिनार में शिविका भारद्वाज प्रथम व आदेश और शुभम दूसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर डॉ.धन सिंह रवि, डॉ.नम्रता वर्मा, डॉ.याचना त्यागी, डॉ.नेहा अग्रवाल, डॉ.श्वेता अग्रवाल, डॉ.चंद्रवीर आदि मौजूद रहे। धर्मेंद्र सिंह का खास सहयोग रहा।