फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Implementing TET on teachers recruited before 2011 is unconstitutional: Yashpal

2011 से पहले भर्ती शिक्षकों पर टीईटी लागू करना गैर संवैधानिक : यशपाल

Sat, 29 Nov 2025 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 29 Nov 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Implementing TET on teachers recruited before 2011 is unconstitutional: Yashpal
मंडी धनौरा (अमरोहा)। साल 2011 से पहले भर्ती शिक्षकों पर टीईटी लागू करना पूरी तरह गैर संवैधानिक है। इस आदेश का पूरी ताकत से विरोध किया जाएगा। यह बातें शुक्रवार को प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में मुख्य अतिथि टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव यशपाल सिंह ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों ने विभाग द्वारा जारी सभी नियम व शर्तों को पूरा किया था। उनको भी टीईटी लागू करना असंवैधानिक है। इस आदेश को किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी पांच दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान पर इसके विरोध में राष्ट्रीय स्तर का धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। उन्होंने शिक्षकों से बड़ी संख्या में धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन

बैठक में शिक्षकों से गैर शिक्षण कार्य कराने पर रोष व्यक्त किया गया। सरकार से मांग की गई कि शिक्षकों से गैर शिक्षण कार्य न कराया जाए। इस मौके पर योगेश चौधरी, जितेंद्र कटारिया, पृथ्वी सिंह, हरिओम त्रिवेदी, विक्रांत यादव, पवन कुमार, श्रेया, मीनाक्षी, स्वाति आदि थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed