फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Impact of lockdown in Amroha, people imprisoned in homes

अमरोहा में लॉकडाउन का व्यापक असर, घरों में ही कैद रहे लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Impact of lockdown in Amroha, people imprisoned in homes
अमरोहा। लॉकडाउन का नगर एवं देहात में व्यापक असर देखने को मिला। बाजार बंद रहे और लोग घरों में कैद रहे। वहीं बेवजह सड़कों पर घूमने वालों को पुलिस ने लाठी फटकार कर खदेड़ दिया। कुछ स्थानों पर खुली दुकानें देख पुलिस ने चालान भी काटे।
विज्ञापन

बुधवार को भी नगर एवं देहात में लॉकडाउन का असर देखने को मिला। केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानें ही खुलीं। यही वजह रही कि इन दुकानों पर जमकर खरीदारी हुई। रेडिमेड गारमेंट्स, जनरल स्टोर, सलून आदि बंद रहे। वहीं लगातार पांचवें दिन भी बाजार बंद रहने के कारण लोगों को घरेलू सामान की दिक्कत होने लगी है। लॉकडाउन की अवधि दस मई तक बढ़ा देने के कारण लोग परेशान हैं। दिहाड़ी श्रमिकों और रोज कमाकर खाने वाले परिवारों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो रहा है। वह किसी तरह अपनी गुजरबसर चला रहे हैं। दुकान खोलने के संबंध में कोई गाइड लाइन भी अभी जारी नहीं हुई है। इससे व्यापारी संशय में हैं। वहीं पुलिस ने कुछ स्थानों पर खुली दुकानों को बंद करा दिया और व्यापारियों के चालान काटे। लोगों से अनुरोध भी किया कि बेवजह घरों से बाहर न निकलें और कोविड-19 की गाइड लाइन का अनुपालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed