फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   imambara will open today

आज मगरिब से इमामबाड़े में जयारत शुरु, यौमे आशूरा कल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
imambara will open today
अमरोहा। मोहर्रम की नौवीं तारीख आज है। इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को याद करने का सिलसिला जारी है। शहर से लेकर देहात इलाके के इमामबाड़ों में मजलिसें होंगी। शाम को मगरिब के बाद इमामबाड़े खोल दिए जाएंगे। मन्नतों के लिए लोग अजाखानों मं आएंगे। मुरादें पूरी करने के लिए दुआएं मांगेंगे। इसके अलावा यौमे आशूरा 20 अगस्त को है।
विज्ञापन

अंजुमने रजाकाराने हुसैनी के महासचिव खुर्शीद हैदर जैदी ने बताया कि यौमे आशूरा 20 अगस्त को है। उस दिन फज्र की नमाज के बाद दुआएं मांगते हैं। इसके साथ ही आमाल करते हैं। शहर के विभिन्न इमामबाड़ों में मजलिस होती है। इसके साथ ही लोग फाका करेंगे। उन्होंने बताया कि 19 अगस्त को यानी नौवीं मोहर्रम को बड़ा दरबार समेत अन्य इमामबाड़ों में मजलिस होगी। पूरी रात इमामबाड़े खुले रहेंगे। वहीं बुधवार को आठवीं मोहर्रम को काजीजादा स्थित चांद सूरज अजाखाना में मर्सिया पर मातम किया गया। जिसमें इमाम हुसैन के काफिले पर कर्बला में सात मोहर्रम से पानी बंद करने के बारे में बताया गया। इस दौरान हसन शुजा, जिया एजाज, डॉ. असीम, सईद परवेज, शहनाज हैदर, गुफरान मेंहदी, अमजद कमाल, काजिम् अब्बास, क़ाइद गुलाम सज्जाद, डॉ. चंदन नक़वी, अख्तर अब्बास, हुसैन हैदर, शाने मेहंदी, मोहम्मद तक़ी, नजीर हैदर, नवेद असगर, हैदर जिया, मोहम्मद सलीम, कमाल हैदर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed