फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Imam Zainul Abedin lived his life with simplicity: Maulana

इमाम जैनुल आबेदीन ने सादगी के साथ गुजारी अपनी जिंदगी : मौलाना अब्बास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Imam Zainul Abedin lived his life with simplicity: Maulana
अमरोहा। इमाम जैनुल आबेदीन की शहादत पर बुधवार रात शबीह-ए-ताबूत बरामद हुआ। शहादत का वाक्या सुनकर अजादार गमगीन हो गए और मातम बरपा किया।
विज्ञापन

मोहल्ला मजापोता स्थित इमामबाड़ा बाबुल मुराद में जारी अशरे की छठी मजलिस को खिताब करते हुए दिल्ली से आए मौलाना अब्बास नकवी ने बताया कि इमाम सज्जाद के नाम से पुकारे जाने वाले जैनुल आबेदीन इमाम हुसैन के चहेते बेटे थे। वह चौथे इमाम थे। कर्बला में हुई जंग के बाद इमाम जैनुल आबेदीन को दमिश्क में यजीद के दरबार में ले जाया गया। दुश्मनों ने मदीना लौटने की इजाजत दे दी थी। इसके बाद कुछ लोगों के साथ आपने बेहद सादगी से अपनी पूरी जिंदगी इबादत में गुजार दी। जो दुनिया के सामने बड़ी मिसाल बन गई। लोगों को इमाम हुसैन की शहादत का वाक्या और जुल्म बताने के लिए ही अल्लाह के हुक्म से इमाम जैनुल आबेदीन को कर्बला में जिंदा रखा गया। मदीने में आपकी विलादत हुई और 57 साल की उम्र में आपको जहर देकर शहीद किया गया। शबीह-ए-ताबूत की बरामदगी के बीच अजादारों ने इमाम जैनुल आबेदीन की शहादत को याद कर मातम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed