फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Illegal slaughter of cattle caught, bone skins and other remains recovered

मवेशियों का अवैध कटान पकड़ा, हड्डी खाल व अन्य अवशेष बरामद, गोदाम सील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:51 AM IST
सार

नगर में अवैध रूप से संचालित गोदाम में मवेशियों का कटान करने का मामला सामने आया है।जिसके आधार पर अधिकारियों ने आशंका जताई की यहां मवेशियों का कटान भी किया जा रहा है।लिहाजा अधिकारियों की मौजूदगी में गोदाम को सील कर दिया गया है।

विज्ञापन
Illegal slaughter of cattle caught, bone skins and other remains recovered

विस्तार

नगर में अवैध रूप से संचालित गोदाम में मवेशियों का कटान करने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने गोदाम पर छापेमारी की। इस दौरान बड़ी संख्या में मवेशियों की खाल, हड्डी और अवशेष बरामद हुए। अधिकारियों ने गोदाम को सील कर दिया है। जबकि ईओ की तरफ से दो आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। मामले में देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

ये मामला नगर कोतवाली क्षेत्र में कैलसा बाइपास का है। यहां बने गोदाम से पक्षी मांस के टुकड़े लेकर उड़ता देखे जा रहे थे। स्थानीय लोग तेज दुर्गंध से परेशान थे। इसकी शिकायत किसी ने आईजीआरएस पर की। जिसके आधार पर बुधवार की दोपहर में एसडीएम सदर अनिल कुमार व सीओ विजय कुमार राणा, ईओ डॉ बृजेश सिंह और इंस्पेक्टर सुशील कुमार वर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और गोदाम पर छापा मार दिया। यहा गोदाम के उपर पक्षी मंडरा रहे थे। जबकि कुत्ते भी मौजूद थे। साथ ही दुर्गंध आ रही थी। अधिकारियों ने गोदाम का ताला तुड़वा कर भीतर देखा तो कमरों में भारी मात्रा में मवेशियों की खाल, हड्डी व अन्य अवशेष मिले। कुछ अवशेष ताजा भी थे। जिसके आधार पर अधिकारियों ने आशंका जताई की यहां मवेशियों का कटान भी किया जा रहा है। ईओ ने बताया कि ये गोदाम मोहल्ला शफातपोता निवासी आवैस कुरैशी व आरिफ द्वारा संचालिक किया जा रहा है। इस दौरान अधिकारियों को मौके पर कोई नहीं मिला। लिहाजा अधिकारियों की मौजूदगी में गोदाम को सील कर दिया गया है। साथ ही गोदाम का संचालन करने वाले दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

कैलसा बाईपास स्थित पेट्रोल पंप के पास गोदाम पर छापेमारी की गई थी। जिसमें भारी मात्रा में मवेशियों की हड्डी, खाल व अन्य अवशेष बरामद हुए हैं। यहां अवैध कटान करने के बाद अवशेषों का एकत्र किया जा रहा था। गोदाम का संचालन करने वाले आवेस और आरिफ के खिलाफ तहरीर दे दी गई है।- डॉ ब्रजेश कुमार, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed