फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Illegal cutting going on in shop caught, 1.25 quintal meat recovered

Amroha News: दुकान में चल रहा अवैध कटान पकड़ा, 1.25 क्विंटल मांस बरामद

Sun, 01 Oct 2023 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 01 Oct 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Illegal cutting going on in shop caught, 1.25 quintal meat recovered
नौगांवा सादात (अमरोहा)। पुलिस ने एक दुकान में चल रहे मवेशियों के अवैध कटान को पकड़ लिया। मौके पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा भाग निकला। पुलिस ने दुकान से एक क्विंटल 25 किलो मांस और कटान के उपकरण बरामद किए। वहीं पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात दरोगा संजीव कुमार, कांस्टेबल यशवीर, अंकुर कुमार बुध बाजार चौराहे पर पहुंचे। मक्का मस्जिद के पास एक दुकान पर छापा मारकर अवैध कटान पकड़ लिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम अब्दुल्ला निवासी मोहल्ला बुध बाजार बताया और भागने वाले आरोपी का नाम एहतेशाम उर्फ बिट्टू सामने आया। पुलिस ने दुकान से एक क्विंटल पच्चीस किलो मांस बरामद किया। जबकि कटान के उपकरण व सामान बरामद हुआ। पशु चिकित्सा नरेंद्र पाल सिंह को मौके पर बुलाकर मांस की जांच कराई गई। जिसमें भैंस के मांस की पुष्टि हुई। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। दूसरे की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed