फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Illegal cuts on the highway are causing accidents.

Amroha News: हाईवे पर अवैध कट बन रहे हादसों का सबब

Mon, 10 Nov 2025 02:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 10 Nov 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Illegal cuts on the highway are causing accidents.
अमरोहा। दिल्ली हाईवे पर बने अवैध कट खतरनाक साबित हो रहे हैं। शॉर्टकट के चक्कर में लोग हादसों का शिकार हो रहे है। हर साल यातायात सप्ताह या यातायात माह के तहत लोगों को जागरूक भी किया जाता है लेकिन इसके बाद भी लोग जान जोखिम में डालकर अवैध कट पार करने से नहीं चूकते हैं।
विज्ञापन

जिले में हादसों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले 20 माह के भीतर करीब 1121 हादसे हुए जिनमें करीब 648 लोगों की जान जा चुकी हैं। हाईवे पर डिडौली से लेकर गजरौला तक कई नामचीन रेस्टोरेंट, ढाबे और होटल हैं। ज्यादातर के सामने अवैध कट बना लिए गए हैं। इनसे होकर जब गाड़ियां मुड़ती हैं तो हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारी रेस्टोरेंट और होटल मालिकों के प्रभाव में कार्रवाई नहीं करते हैं। छह लेन के हाईवे पर बने अवैध कट हादसों का शॉर्टकट बन रहे हैं। ब्रजघाट से लेकर मुरादाबाद की सीमा तक अवैध कट बने नजर आते हैं। हाईवे पर तेज रफ्तार से दौड़ते वाहनों के बीच यहां से गुजरना हादसे का सबब बन जाता है। बावजूद इसके न तो एनएचआई रोकथाम कर रही है और न ही ग्रामीण जागरूक हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अमरोहा में 62 किमी के हाईवे पर करीब 30 अवैध कट
पाकबड़ा से ब्रजघाट तक 62 किलोमीटर लंबे हाईवे की दोनों लेन पर 25 अवैध कट तो ऐसे है, जिन्हें मौत का कट कहना गलत नहीं होगा। इन कट से दोपहिया वाहनों के साथ भारी वाहन भी गुजरते हैं। इस दूरी के 12 फ्लाईओवर को छोड़ दें तो डिवाइडर भी खतरे से खाली नहीं हैं।
---

सुविधा के लिए बने अवैध कट बन रहे जानलेवा
हाईवे पर लोगों ने अपनी सुविधा के लिए अवैध कट बना लिए हैं। रोजाना एक दो हादसे होते हैं। प्रशासन को इन कट को बंद करने के साथ ही ऐसे लोगों पर कार्रवाई करें। इतना ही नहीं सड़क की मरम्मत के नाम पर केवल गड्ढे में पत्थर और बजरी डाल दी जाती है। हाईवे पर कई जगह दोनों तरफ गांव की आबादी घनी है। कोई स्पीड ब्रेकर भी नहीं है और न ही गांव में मोड़ के लिए कोई संकेतक बोर्ड है।
---
हादसे रोकने के लिए यह जरूरी
संकेत एवं रिफ्लेक्टर का होना, डिवाइडर का ऊंचा होना, स्पीड ब्रेकर और कैट आई का होना, बैरिकेडिंग लगाना, स्ट्रीट लाइट का लगाना, छुट्टा पशुओं को सड़क पर आने से रोकना।

-----
हाईवे पर इन स्थानों पर होते है सबसे ज्यादा हादसे
गजरौला क्षेत्र में नौ स्थानों पर सबसे अधिक हादसे होते हैं। इनमें सबसे अधिक जुबिलेंट फैक्टरी के सामने, कांकाठेर ढाल पर, गजरौला चौपला पर, अहरौला तेजवन गांव के सामने हादसे हुए हैं। डिडौली क्षेत्र में डिडौली पुल पर, चौधरपुर पुल पर, बुढ़नपुर के सामने, हरियाना गांव के सामने सड़क किनारे, श्योनाली जियारत के पास हादसे हुए। रजबपुर क्षेत्र में वेंकटेश्वर विवि के सामने और जीएमएस हॉस्पिटल के सामने सबसे अधिक हादसे होते हैं।
---

लॉ एंड ऑर्डर को बनाए रखते हुए पुलिस को साथ लेकर जल्द ही सभी अवैध कट को बंद कराने के लिए अभियान चलाया जाएगा। - अरविंद कुमार, पीडी, एनएचएआई
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed