{"_id":"6600648d70928ff48b076bdd","slug":"illegal-arms-factory-caught-one-arrested-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-116094-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: लोकसभा चुनाव से पहले अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: लोकसभा चुनाव से पहले अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
अमरोहा। लोकसभा चुनाव में खपाने के लिए अवैध रूप से असलहे तैयार किए जा रहे थे। हसनपुर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बड़ी संख्या में पिस्टल, अवैध तमंचे, बंदूक, कारतूस व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। एक गांव के ही दो युवक फैक्टरी चला रहे थे। तैयार किए गए अवैध शस्त्र चुनाव से पहले मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में सप्लाई होने थे। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
रविवार को एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने पुलिस ऑफिस में पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि मकनपुर शुमाली गांव के जंगल में ऊंची-ऊंची भूड़ हैं। जहां पर खंडहरनुमा एक कमरा बना हुआ है। जिसमें अवैध शस्त्र फैक्टरी चल रही थी। जानकारी होने पर हसनपुर पुलिस ने एसओजी टीम की मदद से छापा मार दिया। इस दौरान अवैध शस्त्र बना रहे एक आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला।
गिरफ्तार किए गए आरोपी ने अपना नाम निसार अहमद उर्फ इसरार निवासी हैबतपुर थाना रजबपुर बताया। जिसकी निशानदेही पर खंडारनुमा कमरे में बड़ी संख्या में बने व अधबने असलहा बरामद हुए। पूछताछ के दौरान आरोपी निसार अहमद उर्फ इसरार ने अपने साथी का नाम शामिल बताया है।
विज्ञापन
एसपी के मुताबिक लोकसभा चुनाव के दौरान इस्तेमाल करने के लिए अवैध शस्त्रों का निर्माण किया जा रहा था। कुछ दिन बाद हथियारों की सप्लाई मुजफ्फरनगर, मेरठ समेत कई जिलों में होनी थी। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया। चकमा देकर भागे आरोपी शामिल की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।
-- -- -- -- -- -
बिहार और मध्य प्रदेश तक फैला है नेटवर्क
पुलिस के मुताबिक आरोपियों का नेटवर्क बिहार और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में फैला है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार निसार अहमद उर्फ इसरार ने यह कबूल किया है कि उसका साथी शामिल बिहार और मध्य प्रदेश के लोगों के संपर्क में था। कुछ अवैध शस्त्र मध्य प्रदेश और बिहार सप्लाई होने थे। आरोपियों का नेटवर्क बिहार व मध्य प्रदेश के अलावा किन राज्यों में फैला है इसकी जांच की जा रही है। इनके संपर्क में कौन लोग हैं उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।
-- -- -- -- -- -
एसपी ने दिया 25 हजार रुपये का इनाम
अमरोहा। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने अवैध शस्त्र फैक्टरी का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का नगद इनाम दिया है। जबकि गुड वर्क के संबंध में उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
-- -- -- -- -
खुलासा करने वाली टीम में यह लोग रहे शामिल अवैध शस्त्र फैक्टरी का खुलासा करने वालों में हसनपुर कोतवाली इंस्पेक्टर सनोज प्रताप सिंह, प्रभारी सर्विलांस बिजेन्द्र मलिक, प्रभारी एसओजी विकास कुमार, एसएसआई शौकेन्द्र सिंह, दरोगा संदीप मलिक, हेड कांस्टेबल सलीम, प्रवेश वर्मन, गौरव, सर्विलांस टीम, वाजिंद्र एसओजी टीम, गौरव तोमार, प्रदीप, अरविन्द, लवी कुमार, कमल, अंकुर, शिवांक, राकेश, आशीष, कृष्णवीर शामिल रहे।
-- -- -- -- -
ये हथियार अवैध असलहे हुए बरामद
एक अवैध पिस्टल 9एमएम, दो पौनिया बंदूक 12 बोर, एक बंदूक 315 बोर, 20 अवैध तमंचे, चार अधबने तमंचे 12 बोर, 8 जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस और अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।
-- -- -- -- -- -
तीन साल पहले भी जेल गया था निसार
अमरोहा। खुलासा करते समय एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि निसार अहमद उर्फ इसरार शातिर किस्म का अपराधी है। अवैध शस्त्र फैक्टरी चलाने के मामले में तीन साल पहले भी जेल गया था। फिलहाल ये जमानत पर बाहर था। लोकसभा चुनाव के मध्य नजर अवैध शस्त्रों की डिमांड मिलने पर उसने दोबारा से फैक्टरी का संचालन शुरू कर दिया था।
-- -- -- -- --