फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   If the weather has changed, the kanwariyas have started falling ill.

बदला मौसम कर रहा कांवड़ियों को बीमार, बुखार, खांसी, जुकाम, पेट दर्द की शिकायत अधिक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
If the weather has changed, the kanwariyas have started falling ill.
बदला मौसम तो कांवड़िये बीमार पड़ने लगें हैं, किसी को पेट दर्द, तो कोई खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित है। रविवार को बुलंदशहर की महिला कांविड़या को उल्टी की शिकायत होने पर उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन

हरिद्वार से कांवड़ में गंगा जल लेकर लौट रहे बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, गवां, बबराला, सहसवान, गुन्नौर के कांवड़िये गजरौला होकर ही गुजरते हैं। दूर मंजिल, लंबा रस्ता होने के कारण कावंड़िये थक जाते हैं। ऐसे में मौसम की मार कांवड़ियों के लिए समस्या का सबब बन गया है। शुक्रवार की रात हुई बारिश से जहां मौसम में ठंड बढ़ गई। वहीं कांवड़ यात्रा में शामिल शिव भक्त बीमार पड़ने लगें हैं। कांवड़ियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए गजरौला सीएचसी को दवाईयां उपलब्ध कराई गई हैं। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि लंबा सफर व बिगड़ी दिनचर्या भी स्वास्थ्य खराब होने की वजह है। इस दौरान होने वाली थकान से कांवड़िये चलते चलते लड़खड़ाने लगते हैं। ऐसे में बीमार कांवड़ियों का तुरंत उपचार हो इसके लिए सीएचसी पर दवा उपलब्ध कराई गई हैं। सीएचसी प्रभारी डा. योगेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार कांवड़ियों के स्वास्थ्य खराब होने के मामले ज्यादा आ रहें हैं। इसका मूल कारण बदला मौसम है। उपचार कराने के लिए प्रति दिन अस्पताल पर कांवड़िये पहुंचते हैं। इसमें पेट खराब होने, गैस बनने सहित अन्य बीमारियों के लक्षण होते हैं।
विज्ञापन

बीमार होने पर भर्ती कराई गई महिला कांवड़िया
बुलंदशहर के गुलावठी निवासी महिला कांवड़िया रेशमा अपने जत्थे के साथ हरिद्वार से गंगा जल लेकर लौट रही थी। गजरौला पहुंचने पर उसकी तबियत खराब हो गई। बताया जाता है उल्टी की शिकायत होने पर उसे एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। सीएचएी प्रभारी डा.योगेंद्र सिंह ने बताया कि उपचार के बाद महिला के स्वास्थ्य में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed