फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   If the timber was less for the funeral, the villager helped

अंत्येष्टि के लिए लकड़ियां कम पड़ीं तो ग्रामीण ने दी मदद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
If the timber was less for the funeral, the villager helped
गजरौला। कोरोना संक्रमित गाजियाबाद निवासी महिला की मौत होने पर पहले ब्रजघाट और फिर गंगाधाम तिगरी में शव लेकर आए परिजनों ने अंत्येष्टि के लिए चिता तैयार की तो लकड़ियां कम पड़ गईं। जानकारी होने पर वहीं मौजूद एक ग्रामीण ने अपने घर से लकड़ियां और उपले लाकर दिया। इसके बाद महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार की शाम लगभग सात बजे तिगरी में एक महिला के शव को अंतिम संस्कार के लिए लाया गया। बताते हैं कि साथ आए परिजनों ने गाड़ी में लाई गईं लकड़ियों से उनके लिए चिता तैयार की। लकड़ियां कम पड़ गईं। यह देख साथ आए लोग परेशान हो उठे। रात में सूखी लकड़ियों की व्यवस्था को लेकर उन्होंने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। इसी दौरान पता चला कि मृतका कोरोना पॉजिटिव है और गाजियाबाद में रहती थीं। साथ आए लोगों ने बताया कि पहले वह शव को लेकर ब्रजघाट गए थे लेकिन वहां जगह ही नहीं मिल सकी। इसके बाद ही वे शव को लेकर यहां आए हैं। बताते हैं कि उनकी व्यथा देख गांव के ही एक शख्स ने उन्हें अपने घर से ईंधन (लकड़ी और उपले) लाकर दिए। इसकी एवज में उसने रुपये भी नहीं लिए। इसके बाद ही महिला का अंतिम संस्कार हो सका। गांव निवासी पंडित गंगासरन शर्मा ने बताया कि इन दिनों गंगाधाम तिगरी में दिल्ली, एनसीआर, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ आदि से भी शवों को अंतिम संस्कार के लिए लाया जा रहा है। घाट पर रात भर चिताएं जलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed