फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   If the status of sugarcane variety 05009 is not clear, there will be a lockout of the Sugarcane Council on 17th.

Amroha News: गन्ना प्रजाति 05009 की स्थिति स्पष्ट नहीं होने पर 17 को गन्ना परिषद की होगी तालाबंदी

Sun, 15 Sep 2024 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 15 Sep 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
If the status of sugarcane variety 05009 is not clear, there will be a lockout of the Sugarcane Council on 17th.
मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन असली की बैठक में चेतावनी दी गई है कि यदि गन्ना प्रजाति 05009 के बारे में विभाग ने स्थिति स्पष्ट नहीं की तो आगामी 17 सितंबर को गन्ना विकास परिषद कार्यालय की तालाबंदी की जाएगी। बैठक में रामपुर के करीमगंज स्थित राणा शुगर मिल द्वारा अभी तक किसानों का भुगतान नहीं करने पर रोष व्यक्त किया गया।
विज्ञापन

गांव कौराला, कुआखेड़ा, वासीपुर में हुई नुक्कड़ सभा में भाकियू असली के मंडलाध्यक्ष डूंगर सिंह ने कहा कि गन्ना प्रजाति 05009 व 05011 के बारे में गन्ना विभाग स्थिति स्पष्ट नहीं की है। क्षेत्र के तमाम किसानों ने गन्ना प्रजाति 05009 की बुवाई की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं की तो 17 को तालाबंदी की जाएगी। क्षेत्र के गांव झनकपुरी, बिजौरा, सुल्तानपुर ठेर आदि गांवों के किसानों का राणा शुगर मिल पर बीते पेराई सत्र का बकाया भुगतान कराने की मांग भी की गई। उन्होंने इन क्रय केंद्रों पर राणा शुगर मिल से हटाने की मांग भी की। बैठक में नरेश कुमार, शब्बन चौधरी, कलुवा खां, पुष्पेंद्र सिंह, वचन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed