{"_id":"685322e4ac0ceea1c60701d5","slug":"if-the-bill-is-not-deposited-then-the-electricity-of-the-municipality-will-be-cut-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-142059-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बिल जमा नहीं किया तो \nकटेगी पालिका की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बिल जमा नहीं किया तो कटेगी पालिका की बिजली
Thu, 19 Jun 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 19 Jun 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
बिजली बिल जमा नहीं किया तो बिजली विभाग नगर पालिका का कनेक्शन काट सकती है। पालिका पर विभाग का 13 लाख रुपये का बकाया है। जेई अनिकेत दूबे ने बताया कि नगर पालिका कार्यालय पर विभाग का करीब 13 लाख रुपये बकाया है।
इसके अलावा पालिका के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट पर भी बड़ी रकम बकाया है। कई बार कहने के बाद भी पालिका बिल जमा नहीं कर रही है। इस कारण पालिका का कनेक्शन काटे जाने की तैयारी है। जल्द ही बिल जमा नहीं किया तो कनेक्शन काट दिया जाएगा।
ईओ ललित कुमार आर्य का कहना है कि 6.54 लाख का बिल उन्होंने जमा करा दिया है। बाकी समायोजन की बात चल रही है। बिजली विभाग पर नगर पालिका की टैक्स की मोटी रकम है। जिसे जमा करने के लिए बिजली विभाग को कई बार पत्र लिखा जा चुका है। मगर बिजली विभाग उसे गंभीरता से नहीं ले रहा है।