फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   If coalition government is formed then MSP will be given legal status: Jairam Naresh

गठबंधन की सरकार बनी तो एमएसपी को कानूनी दर्जा देंगे: जयराम नरेश

Sun, 25 Feb 2024 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 25 Feb 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
If coalition government is formed then MSP will be given legal status: Jairam Naresh
अमरोहा। किसान आंदोलन को लेकर शनिवार को कांग्रेस पार्टी ने पत्रकार वार्ता कर किसान मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि एमएसपी का मतलब मोदी सेलिंग प्राइस नहीं है, बल्कि मिनिमम सपोर्ट प्राइस है। हम पश्चिमी यूपी में हैं और किसानों के मुद्दे यहां एक विशेष स्थान रखते हैं। अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी की पहली गारंटी की घोषणा की है कि अगर गठबंधन (इंडिया) की सरकार बनी तो किसानों के लिए एमएसपी की गारंटी देने वाला कानून बनाया जाएगा। एमएसपी को कानूनी दर्जा देंगे। कहा कि कुछ दिन पहले मोदी सरकार ने चौधरी चरण सिंह और डॉ. स्वामीनाथन को भारत रत्न देकर सारा सिरे अपने सिर ले लिया है। लेकिन चौधरी चरण सिंह और डॉ. स्वामीनाथन भारत रत्न थे, हैं और रहेंगे। जो मुद्दे चौधरी चरण सिंह और डॉ. स्वामीनाथन ने उठाए थे कि किस आधार पर एमएसपी लागू करेंगे। इस पर मोदी सरकार कुछ नहीं बोलती है। अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने कहा है कि खेतों की लागत विस्तृत रूप से अनुमान किया जाएगा, उसके डेढ़ गुना स्तर पर एसपी लागू की जाएगी। उसे एमएसपी को दर्जा देने के लिए लोकसभा और राज्यसभा में विशेष कानून पारित किया जाएगा। मोदी सरकार अन्नदाताओं का अपमान करती है। ये सरकार किसान और किसान संगठनों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लाने की तैयारी में है। जो अत्याचार किसान और किसान संगठन पर किया जा रहा है, पूरा देश देख रहा है। ऐसा देश के इतिहास में कभी नहीं हुआ है कि किसान की रोटी नरेंद्र मोदी, नौजवान की रोजी नरेंद्र मोदी।
विज्ञापन

जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में पेपर लीक का जो मुद्दा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने उठाया था। उसका असर देखने को मिल गया है। परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। करीब 50 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। पेपर लीक को लेकर उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर रहता है। भारत छोड़ो यात्रा से संगठन को एकता, युवाओं को न्याय, किसान को न्याय, मजदूरों को न्याय, महिलाओं को न्याय और वंचितों को न्याय के लिए यात्रा निकाल रहे हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता अविनाश पांडे ने कहा कि प्रदेश में कितने लोग बर्बाद और आहत है। कन्नौज के बृजेश पाल ने सुसाइड कर लिया। उसने पहले अपनी सारी डिग्री को जला दिया था। क्योंकि उसे पता था कि प्रदेश में डिग्री का कोई मतलब नहीं रह गया है। उस नौजवान ने सुसाइड नोट छोड़ा है। प्रदेश में भाजपा की सरकारी ऐसे ही चल रही है। ये सरकार प्रदेश की जनता के ऊपर अन्याय कर रही है। ये यात्रा हर वर्ग, हर समुदाय को साथ में जोड़ने के लिए है। राष्ट्र में शांति व निर्माण के लिए विश्वास के साथ संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए है। देश और प्रदेश की राजनीति करवट ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेता अभिनाश पांडे ने अमरोहा सांसद दानिश अली के सवाल पर ने कहा कि हम उनका स्वागत करते हैं। उन्होंने इस यात्रा का बड़े ही गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। दानिश अली पर हुए विरोध को लेकर कहा कि ये भारत जोड़ो न्याय यात्रा है। इसमें दानिश अली ने स्वागत किया है, इसलिए उनका स्वागत। इस यात्रा में अन्य कई दलों के सांसदों ने भी स्वागत किया है। अमरोहा लोकसभा से प्रत्याशी बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश और नेशनल चयन कमेटी द्वारा प्रत्याशियों का नाम बहुत जल्दी घोषित किए जाएंगे।
कांग्रेस नेता अविनाश पांडे ने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा कि चोरों को मिलाकर वाशिंग मशीन में धुलने के बाद पूरे देश के सामने प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय जनता पार्टी ने मिसाल पेश की है। जिन्हें वह चंद दिनों पहले जेल में डालकर कई तरह की उपाधियां दिया करते थे। उन्हें भाजपा में शामिल होकर ईडी व अन्य एजेंसियों की प्रताड़ना से मुक्ति मिल गई। वह दूध से धुल कर कोई राज्यसभा तो कोई मंत्रिमंडल में पहुंच गया है। उन्होंने जो भी वक्तव्य किया उसे देश की जनता देख रही है। बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में आज भी बीएसपी का स्वागत है। सलमान खुर्शीद के चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि वह भावनात्मक व्यक्ति हैं। वह कट्टर कांग्रेसी हैं।

राहुल गांधी द्वारा वाराणसी के युवाओं को नशेड़ी कहने वाले सवाल पर कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा कि हमारा नौजवान पढ़-लिखकर बेरोजगार है, परेशान हैं। वह अवसाद में है। वहीं राहुल गांधी ने कहा था कि बच्चे परेशान और अवसाद में है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में पांच साल में 2 करोड़ लोगों को नौकरियां देने का दावा किया था। राहुल गांधी ने देश का नौजवान किस परिस्थितियों से गुजर रहा है, उन्होंने इसका जिक्र किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed