फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   id ul juha celebrated

मस्जिद और घरों में पढ़ी ईद की नमाज, ईदगाह पर सन्नाटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
id ul juha celebrated
अमरोहा। कोरोना संक्रमण की पाबंदियों के बीच बकरीद की नमाज मस्जिद और घरों में पढ़ी गई। ईदगाह पर सन्नाटा पसरा रहा। मुल्क अमन चेन और कौम की खुशहाली के लिए दुआ की। नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद पेश की।
विज्ञापन

कुर्बानी का प्रतीक बकरीद बुधवार को अकीदत के साथ मनाई गई। कोरोना संक्रमण की आशंका के चलते मस्जिदों में चुनिंदा लोगों ने नमाज पढ़ी। पाबंदी के चलते ईदगाह पर सन्नाटा पसरा रहा। उलेमा ने लोगों से अल्लाह के अहकाम को पूरा करने को अपील की। कहा कि गरीबों और मजलूमों का ख्याल रखें। इसके अलावा अधिकतर लोगों ने अपने घरों में नमाज अदा की। इसके बाद अल्लाह की रजा के लिए अदायगी का सिलसिला शुरू हुआ। घर और चहारदीवारी के अंदर पशुओं की कुर्बानी दी गई। पशुओं की कुर्बानी का सिलसिला दो और दिन चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed