फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ibrahimpur Ashwala bridge connecting 12 villages is dilapidated, vehicles are banned.

Amroha News: 12 गांवों को जोड़ने वाला इब्राहीमपुर आशुवाला पुल जर्जर, वाहनों पर रोक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Ibrahimpur Ashwala bridge connecting 12 villages is dilapidated, vehicles are banned.
मंडी धनौरा। खादर क्षेत्र में गांव इब्राहीमपुर के पास एक दर्जन गांवों को जोड़ने वाला क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल की हालत को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने पुल पर वाहनों के गुजरने पर रोक लगाने संबंधी चेतावनी बोर्ड लगा दिया है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से पुल की तत्काल मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन

खादर क्षेत्र में आजमपुर से इब्राहीमपुर को जाने वाले मार्ग कृष्णा नदी के ऊपर पुल बना हुआ है। पुल काफी पुराना है और काफी क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल के कई पिलर में दरार स्पष्ट नजर आ रही है। पुल की हालत यह है कि भारी वाहन गुजरने पर कभी भी दुर्घटना हो सकती है। पुल क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना लोक निर्माण विभाग को दी। शनिवार की दोपहर बाद लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता बलजीत सिंह ने मौके पर जाकर पुल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों से पुल को लेकर चर्चा की। इब्राहीमपुर के ग्राम प्रधान जबर सिंह ने बताया कि पुल की हालत काफी दयनीय है। लोक निर्माण विभाग ने पुल के बाहर बोर्ड लगाते हुए इससे वाहन नहीं जाने की चेतावनी दी है। वेव शुगर मिल के प्रबंधन को अवगत करा दिया गया है कि यदि इस पुल से गन्ने से लदे वाहन गुजरे तो कार्रवाई की जाएगी। अभियंता ने बताया कि पुल का एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed