फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ...I will be written as Radha and you as Shyam

Amroha News: ...मुझको राधा और तुमको श्याम लिखा जाएगा

Wed, 22 Jan 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 22 Jan 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
...I will be written as Radha and you as Shyam
सैदनगली के ढक्का में उर्स में मुशायरे में मौजूद शायर व अति​थि। संवाद
सैदनगली (अमरोहा)।
विज्ञापन

कस्बा ढक्का में चल रहे हजरत बाबा बंदगी रहमतुल्लाह अलैह के उर्स में अजीमुश्शान मुशायरे का आयोजन किया गया। इसमें दूरदराज से आए शायरों ने कलाम पेश किए।
निकहत मुरादाबादी ने कहा कि जब तुम्हारे साथ मेरा नाम लिया जाएगा, मुझको राधा और तुमको श्याम लिखा जाएगा। मुशायरे की शमा रोशन किसान नेता मांगेराम त्यागी, डॉ. रईस अहमद, चंद्रपाल सैनी, विशाल चौधरी ने की। मुजाहिद चौधरी ने तिलावत कलाम-ए-पाक व इकराम रामिश ने नाते पाक पढ़ी। जावेद ने कहा कि झूठ सच दोनों कभी साथ नहीं मिलते। असद अशरफ ने कहा कि प्यारे वतन तुझ से है पहचान हमारी, मर जाए जो तुझ पे तो बढ़े शान हमारी। अब्दुल्ला सिंधी ने कहा कि उम्र भर भूल न पाऊंगा कहानी उसकी, जिसकी छोटी सी मुलाकात ने सोने न दिया।

इसके अलावा मुजाहिद चौधरी, डॉ. फैसल, सुल्तान जहां पूरनपुरी, जीनत मुरादाबादी, चमन हैदर बाक़री, आकिल जैतपुरी, इंतखाब संभली, इकराम रामिश ने भी कलाम पेश किए। इस दौरान हाजी इरशाद, जीशान कुरैशी अलाउद्दीन सैफी, मुशाहिद शाह, चौधरी आमिर, बाबा इकरार, चौधरी सोहेल अख्तर शाहनवाज गंगवार अजीम आदिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed