{"_id":"57a3978c4f1c1b6f152bb6e7","slug":"i-killed-my-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरा बेटा नहीं था मैंने उसे मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा बेटा नहीं था मैंने उसे मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 05 Aug 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव भीमा सुल्तानपुर में सोमवार को मासूम की हौज में गिरने से मौत नहीं हुई थी। बल्कि हौज में भरे पानी में डुबाकर हत्या की गई थी। घिनौने कृत्य को हादसे का रूप देने के लिए मासूम को हौज में छोड़ दिया था।
पुलिस ने बुधवार की रात एसपी के आदेेश पर मृतक के दादा-दादी और पिता के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पिता ने मासूम की हत्या की बात कबूल ली है।
एक अगस्त को आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव भीमा सुल्तानपुर निवासी किसान ऋषिपाल के पांच वर्षीय पुत्र हिमांशु का शव गांव के ही सोमपाल के नलकूप के हौज में मिला था। आनन फानन में परिजनों ने मासूम के शव को गांव के ही नजदीक दफना दिया था।
विज्ञापन
मंगलवार को मृतक बच्चे की मां सोमवती ने ससुरालियों पर ही हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। इस संबंध में पुलिस मृतक की दादी को हिरासत में तो ले लिया। लेकिन मामले को दबाने में लगी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
बुधवार की रात एसपी एसएस चिनप्पा के आदेश पर मृतक के पिता ऋषिपाल सिंह, दादा मवासी और दादी रामवती के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। देर रात एसपी द्वारा पूछताछ करने पर ऋषिपाल ने बताया कि उसे शक था कि हिमांशु उसकी औलाद नहीं है।
इसलिए गांव में खेलते समय हिमांशु को खेत पर लेकर गया। और नलकूप की हौज में डुबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के मासूम के शव को हौज में ही छोड़ दिया था। पुलिस ने इस संबंध में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।