फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   I have been raising my voice for removal of Article 370 for 15 years: Arif Mohammad

मैं तो 15 साल से उठा रहा था अनुच्छेद 370 हटाने की आवाज : आरिफ मोहम्मद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
I have been raising my voice for removal of Article 370 for 15 years: Arif Mohammad
नौगांवा सादात (अमरोहा)। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अनुच्छेद 370 को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। कहा कि उनके द्वारा 15 वर्ष से जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने की आवाज बुलंद की गई। कश्मीर को लेकर भ्रांति फैलाकर लोगों को गुमराह किया गया लेकिन वहां की जनता हमेशा से ही भारत के लिए प्रेम रखती है। केरल में हुए हमले को लेकर उन्होंने फिर से वहां की सरकार को घेरा। वह बुधवार को नौगांवा सादात में शिया धर्मगुरु मौलाना सैय्यद फिरोज की पुण्यतिथि पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

यहां मोहल्ला बड़ी इमली इमामबाड़ा मजहर-ए-कर्बला में हुई मजलिस में शामिल होने के बाद वह दोपहर एक बजे बाद फात्मा गर्ल्स इंटर काॅलेज पहुंचे। यहां पर उन्होंने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि कश्मीर का मामला लंबे समय से चला आ रहा था। कश्मीर में कभी कोई समस्या ही नहीं थी। लोगों ने भ्रांति फैलाकर वहां के माहौल को बदलने में भूमिका निभाई। कहा कि पुरानी पेंशन को लेकर सरकार मुझे घेरने का प्रयास कर रही है। जबकि, सुप्रीम कोर्ट के द्वारा दिए गए फैसले पर विरोध नहीं कर सकते हैं। इसलिए मुझे इसके लिए निशाना बनाया जा रहा है। मेरी गाड़ी पर हमला किया गया। केरल में केंद्रीय सरकार के कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है। वहां छात्र संगठन (एसएफआई) स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया को राजनीतिक दल ईंधन की तरह प्रयोग कर रहे हैं। जबकि, मैं कभी भी छात्र राजनीति का विरोध नहीं कर सकता हूं। मेरी राजनीति की शुरुआत भी छात्र राजनीति से हुई लेकिन आंदोलन का मतलब जिंदा या मुर्दाबाद के नारे नहीं होता है।
विज्ञापन

---
लोकसभा चुनाव को लेकर बोलने से किया इंकार
राजस्थान व मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद वहां बनाए गए मुख्यमंत्री पर उन्हाेंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। वहीं, आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भी उन्हाेंने कहा कि मैं राजनीति को लेकर कुछ नहीं बोलूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed