फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ...Hussain will light up the worldly warriors, when Hussain will extinguish the lamp of test.

Amroha News: ...नूरे वहदत जानिसारों में जगमंगाएंगे हुसैन, जब चराग-ए-आजमाइश को बुझाएंगे हुसैन

Tue, 23 Jul 2024 06:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 23 Jul 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
...Hussain will light up the worldly warriors, when Hussain will extinguish the lamp of test.
अमरोहा। नवासा-ए-रसूल हजरत इमाम हुसैन की याद में मनकबती महफिल का आयोजन किया गया। इस दौरान शायरों ने बेहतरीन कलाम पेश कर कर्बला में दी गई कुर्बानी का जिक्र किया। साथ ही खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

रविवार की रात शहर के मोहल्ला सराय कोहना में तंजीम हुसैन जैदी के आवास पर महफिल की शुरुआत तिलावते कलाम-ए-पाक से की गई। इस दौरान प्रो. नाशिर नकवी ने कहा...नूरे वहदत जानिसारों में जगमंगाएंगे हुसैन, जब चराग-ए-आजमाइश को बुझाएंगे हुसैन। इस्लाम आलमी एडवोकेट यूं नमूदार हुए...हुसैन कौन हैं ये तो कोई सवाल नहीं, हुसैन जो हैं उनकी कोई मिसाल नहीं। नाजिश मुस्तफा ने कहा...दावा तेरा फिजूल है इश्क-ए-हुसैन का, किरदार में नही है जो सीरत हुसैन की। सैय्यद शीबान कादरी ने अकीदत को यूं पिरोया...प्यासों के सामने रहा दरिया फरात का, और फासला ये ही कोई दो चार हाथ का।
विज्ञापन

जुबैर इब्ने सैफी ने फरमाया...पजीराई हुई दुनिया में उसकी, चला जब दीन सजकर कर्बला से, डाॅ. नासिर अमरोहवी ने पढ़ा...गमे हुसैन से लबरेज दिल खुदा की कसम, बरोज-ए-हश्र मसर्रत से मुस्कुराएंगे। इसके अलावा अनीस अहमद , हाफिज शमीम अमरोहवी, ताजदार मुज्तबा, जैद जैदी व आबान जैदी ने भी कलाम पेश कर खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महफिल की अध्यक्षता महबूब हुसैन जैदी व संचालन सैय्यद शीबान कादरी ने किया। इस दौरान मुराद अली खां, मोहम्मद अहमद जैदी , इकरार जैदी, महताब हुसैन , हुमायूं जैदी, तंजील हामिद, आसिम जैदी, इकराम जैदी, नाज अख्तर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed