फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Husband who fled after leaving body in hospital arrested, sent to jail

Amroha News: शव अस्पताल में छोड़कर भागने वाला पति गिरफ्तार, भेजा जेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Husband who fled after leaving body in hospital arrested, sent to jail
हसनपुर। पत्नी की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव अस्पताल में छोड़कर भागने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र रहरा के गांव खुर्तिया निवासी दिनेश कुमार ने बेटी आरती (23) की शादी करीब चार माह पहले रहरा थानाक्षेत्र के गांव ढकिया खादर निवासी अमन कुमार के साथ की थी। दिवाली मनाने के बाद अमन के माता-पिता हिमाचल में मजदूरी करने चले गए थे। गांव में अमन व उसकी पत्नी आरती रह रहे थे। 31 अक्तूबर की देर शाम आरती का शव घर में ही फंदे से लटका मिला था। पति उसके शव को अस्पताल ले गया था और अस्पताल में शव छोड़कर भाग गया था।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आरती की गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। मायके वालों ने पहुंच कर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर पति अमन, विक्की, अजीत और अरुण के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि इस मामले में आरोपी पति अमन को गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ा

आदमपुर। हादसे में घायल फतेह सिंह (27) की उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव गुरैठा निवासी फतेह सिंह गांव में ही स्थित नंदी गोशाला में मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक बुधवार को वह गोशाला में काम करके साइकिल से घर खाना खाने जा रहा था। रास्ते में उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी जिससे वह घायल हो गया था। मेरठ में इलाज के दौरान रविवार को फतेह सिंह की मौत हो गई। मृतक ने अपने पीछे दो बेटी व एक बेटा छोड़ा है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed