फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Husband convicted of murder, sentenced to 10 years in prison

Amroha News: हत्या में दोषी पति को 10 साल की सजा

Fri, 28 Mar 2025 12:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 28 Mar 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Husband convicted of murder, sentenced to 10 years in prison
अमरोहा। दहेज हत्या के मामले में न्यायालय ने पति को दोषी करार देते हुए 10 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 10 हजार का जुर्माना लगाया है। गिरफ्तारी के बाद दोषी पति को जमानत नहीं मिली थी।
विज्ञापन

संभल जनपद के रजपुरा थानाक्षेत्र के दीपपुर डांडा गांव में बाबूराम पाल ने अपनी बेटी सुमन की शादी साल 2015 में आदमपुर थानाक्षेत्र के दढियाल गांव के रहने वाले सुनील के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले सुमन को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे।
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर 9 अगस्त 2020 को सुनील कुमार ने सुमन की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। मृतका के भाई मदन पाल ने सुनील कुमार समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने सुनील के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। बाद में पुलिस ने सुनील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तभी से वह जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय नसीमा की अदालत में चल रही थी। अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी देवेश नागर पैरवी कर रहे थे। बृहस्पतिवार को न्यायालय ने मुकदमे में आखिरी सुनवाई की और साक्ष्यों और सबूतों के आधार पर सुनील को दोषी करार दिया। साथ ही उसे दस साल की सजा और 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed