Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Husband and wife critically injured after being hit by an unidentified vehicle; two daughters also sustained injuries.

Amroha News: अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी गंभीर घायल, दो बेटियां भी चोटिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Husband and wife critically injured after being hit by an unidentified vehicle; two daughters also sustained injuries.
जोया(अमरोहा)। शाहजहांपुर जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव बहेर निवासी राजवीर पत्नी सदावती और बेटियों लक्ष्मी व अनुष्का के साथ बाइक से नोएडा जा रहे थे। बुढ़नपुर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चारों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। एंबुलेंस से सभी को सीएचसी जोया पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने राजवीर और उनकी पत्नी की गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल अमरोहा रेफर कर दिया। परिजनों को सूचना दे दी गई है। राजवीर नोएडा की निजी कंपनी में काम करते हैं। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन


रास्ते में बुलाकर चाचा-भतीजे से मारपीट, तीन पर प्राथमिकी
कैलसा। देहात थाना क्षेत्र के चंदावाली मढैया गांव निवासी हरदयाल ने तहरीर में बताया कि 11 नवंबर की रात करीब नौ बजे उनके भतीजे रामकिशोर के घर रिश्तेदार आए थे। इस दौरान रामकिशोर ने रिश्तेदार कैलाश और जितेंद्र के साथ उन्हें घर से बाहर रास्ते में बुलाया। आरोप है कि तीनों गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर मारपीट की। पिता को बचाने पहुंचे बेटे रामनिवास को भी पीटा, जिससे दोनों घायल हो गए। आरोपियों ने लोगों के पहुंचने पर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन


14 वर्षीय किशोरी लापता, तीन युवकों पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
अमरोहा। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक ने बताया कि 12 नवंबर की सुबह परिवार के लोग सोकर उठे तो उनकी 14 वर्षीय बेटी घर से लापता थी। जानकारी करने पर मोहल्ले के लोगों ने बताया कि शारिक उसे अपने साथ ले गया है। आरोप है कि मोहल्ले के छुन्नू उर्फ अहमद और मंटा ने भी उसकी मदद की। पिता ने पुलिस से बेटी को बरामद कराने की गुहार लगाई है। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार पर लाठी-डंडों और गंडासे से हमला, चार पर आरोप
रजबपुर। गांव ईंट का रढ़ा निवासी राजपाल सिंह ने तहरीर में बताया कि नौ नवंबर को वह पत्नी रमेश देवी और बेटे रितेश कुमार के साथ आम के बाग में पेड़ों पर दवा का छिड़काव कर रहे थे। तभी गांव लंबिया थाना रजबपुर निवासी प्रशांत और रणवीर तथा गांव भवालपुर बांसली थाना एचोड़ा जिला संभल निवासी अनूप सिंह और पुष्पेंद्र वहां पहुंच गए। आरोप है कि चारों ने लाठी-डंडों और गंडासे से हमला कर दिया। मारपीट में तीनों गंभीर घायल हो गए। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed