फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Hurt by the beating of the owner laborer hanged in Amroha

नहीं बची जिदंगी की कोई अहमियत: पंचायत में मजूदर की मौत की कीमत लगी ढाई लाख, कातिल 'लाला' की करतूत पर डला पर्दा

Tue, 06 Jun 2023 07:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढबारसी (अमरोहा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढबारसी (अमरोहा) Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 06 Jun 2023 07:54 PM IST
सार

मजदूर को परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से नीचे उतारा और देखा तो उसकी सांसें थम चुकी थीं। परिजन घटना की जानकारी देने थाने जाने लगे तो गांव के कुछ लोगों ने परिजनों को रोक लिया। जिसके बाद गांव में एक पंचायत आयोजित की गई। 

विज्ञापन
Hurt by the beating of the owner laborer hanged in Amroha
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मतलबी दुनिया में आदमी की जिंदगी की कोई अहमियत नहीं रह गई है। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव में फोन पर बात करने पर दुकानदार ने मजदूर की सरेराह पिटाई कर दी। जिससे क्षुब्ध मजदूर अपने खेत पर पहुंचा और पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला गांव के बुजुर्गों पर पहुंचा तो पंचायत बुलाई गई। चौंकने वाली बात यह है कि पंचायत में मजदूर की मौत ढाई लाख रुपये लगाकर मामला दबा दिया गया। इस मामले में पुलिस जानकारी होने सें इनकार कर रही है।

विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक आदमपुर कस्बे में गल्ला व्यापारी की दुकान पर मजदूरी का काम करता था। मंगलवार की सुबह मजदूर काम करने आया था। काम करते समय मजदूर के फोन पर किसी की कॉल आई तो वह काम को छोड़कर फोन पर बात करने लगा। मजदूर को फोन पर बात करते देख मालिक ने मजदूर से गाली गलौज करते हुए सरेराह उसकी पिटाई कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद पिटाई से क्षुब्द मजदूर नाराज होकर चला गया। पिटाई से वह इतना आहत हुआ कि उसने अपने खेत पर जाकर पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने मजदूर को फांसी पर लटका देख उसके परिजनों को सूचना दी। 

विज्ञापन

मजदूर को परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से नीचे उतारा और देखा तो उसकी सांसें थम चुकी थीं। परिजन घटना की जानकारी देने थाने जाने लगे तो गांव के कुछ लोगों ने परिजनों को रोक लिया। जिसके बाद गांव में एक पंचायत आयोजित की गई। जिसमें मजदूर की मौत का कारण बने मालिक पर ढाई लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। बाद में मामले को रफा-दफा कर दिया। युवक दो भाइयों में बड़ा था। थाना प्रभारी निरीक्षक वरूण कुमार ने बताया कि मामले की सूचना थाने पर प्राप्त नहीं हुई है। अगर कोई तहरीर लेकर आता है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed