{"_id":"688693bbd2171d2e980761fe","slug":"hurt-by-fathers-scolding-student-commits-suicide-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-144622-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पिता की डांट से आहत छात्र ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पिता की डांट से आहत छात्र ने की आत्महत्या
Mon, 28 Jul 2025 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 28 Jul 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर। पिता की डांट से आहत कक्षा 11 के छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
यह मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव का है। किसान का 16 वर्षीय बेटा पास के गांव स्थित एक स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ता था। शनिवार को उसके पिता ने किसी बात पर डांट दिया था।
परिजनों के मुताबिक इससे आहत छात्र रात में अपने खेत पर चला गया और मचान पर फंदा बनाकर लटक गया। सुबह के समय जब परिवार के लोग खेत पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
मृतक दो भाई व दो बहनों में दूसरे नंबर का था। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। संवाद