फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Hurt by eve-teasing, a Class 12 student left school

Amroha News: छेड़खानी से आहत 12वीं की छात्रा ने स्कूल छोड़ा

Mon, 15 Sep 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 15 Sep 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Hurt by eve-teasing, a Class 12 student left school
रहरा (अमरोहा)। छेड़खानी से आहत कक्षा 12 की छात्रा ने स्कूल छोड़ दिया। पीड़िता के परिजनों ने एसपी से शिकायत की तो पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र निवासी किसान ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि दो जून को गांव के ही सुंदर ने उसकी 15 साल की बेटी के साथ छेड़खानी की थी। इस पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की गई थी। हालांकि आरोपी के घरवालों के माफी मांगी मांगने के बाद समझौता हो गया था। आरोप है कि 17 अगस्त को उनकी बेटी घर से कूड़ा डालने के लिए गई थी, इस दौरान सुंदर और सोमित ने उनकी बेटी को बुरी नीयत से पकड़ लिया था। साथ ही दोनों उसे गन्ने के खेत में खीचने लगे थे। शोर मचाने पर उसके साथ मारपीट भी की थी। साथ ही अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए भाग गए थे।
विज्ञापन


घर आकर बेटी ने पूरी जानकारी दी थी। इसके बाद बेटी डरी सहमी रहने लगी। वह गांव के पास ही एक इंटर काॅलेज में कक्षा 12 में पढ़ती है। शौहदों के आतंक से परेशान होकर उनकी बेटी ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। शनिवार को छात्रा ने एक वीडियो जारी कर इंसाफ की गुहार भी लगाई थी। इस संबंध में थाने पर शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में मामले में गांव के ही दो युवकों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।- दीप कुमार पंत, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed