फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ht line was broken

हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिरा, करेंट से आठ झुलसे 

Tue, 26 Apr 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 26 Apr 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
ht line was broken
हाईटेंशन लाइन से झुलसे मासूम ईशान को गोद में लिए मां रोशन। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
नगर के अतरपुरा-चौपला फ्लाईओवरब्रिज के पास से जा रही हाईटेंशन लाइन का तार सोमवार शाम सवा पांच बजे टूट कर गिर गया। इसकी चपेट में आकर झुग्गियों में रह रहे दो मासूमों समेत आठ लोग झुलस गए, कई बाल-बाल बचे।
विज्ञापन


बुरी तरह से झुलसे दो मासूमों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, यहां से चिकित्साधिकारी ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मची रही।  
विज्ञापन


अतरपुरा-चौपला फ्लाईओवर के पास 132 केवी बिजली घर है। बिजली घर से फ्लाईओवर किनारे से होती हुई 11000 केवी की लाइन रहमापुर फीडर के लिए जा रही है। बिजली लाइन के नीचे झुग्गियों में तमाम परिवार गुजर बसर कर रहे हैं। सोमवार शाम करीब सवा सात बजे अचानक हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हुआ और धमाके के बाद बिजली लाइन टूट कर नीचे आ गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करेंट की चपेट में आकर झुग्गी के बाहर खेल रही पांच वर्षीय मोनी पुत्री राजू व दो वर्षीय ईशान पुत्र कय्यूम बुरी तरह झुलस गए, जबकि मासूम अयान पुत्र कय्यूम समेत चमन पुत्र मलखान, शंकर और उसकी पत्नी पार्वती, रहीश और उसका आठ वर्षीय बेटा शहजाद करेंट के झटके से दूर जा गिरे और मामूली रुप से झुलस गए। इससे वहां अफरातफरी मच गई।

किसी ने विभाग को सूचना देकर लाइन बंद करा दी। आनन-फानन में परिजन मासूम ईशान और मोनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।


हाईटेंशन लाइन के नीचे नहीं थी गार्डिंग
132 केवी विद्युत सबस्टेशन से रहमापुर फीडर के लिए जा रही 11000 केवी की लाइन के नीचे गार्डिंग नहीं है। यदि गार्डिंग होती तो हादसा नहीं होता। गनीमत रही हादसे में किसी की जान नहीं गई। लोगों का कहना है कि तार जर्जर हालत में हैं। तार तेज हवा का झोंका भी नहीं बर्दाश्त कर पाते। कई बार विभाग से तार बदलने के लिए कहा गया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed