फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   How much the village prospered and how much poverty remained, the horoscope will be shown on the Panchayat Advance Index

Amroha News: गांव कितना समृद्ध हुआ और कितनी बदहाली बची, पंचायत एडवांस इंडेक्स पर दिखेगी कुंडली

Sat, 09 Aug 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 09 Aug 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
How much the village prospered and how much poverty remained, the horoscope will be shown on the Panchayat Advance Index
अमरोहा। गांव कितना समृद्ध हुआ है और किस हद तक बदहाली है। अब प्रत्येक गांव की यह कुंडली पंचायत एडवांस इंडेक्स पर नजर आएगी। गांव हर ब्योरा का ब्योरा इस पीएआई पोर्टल पर दिखेगा। यह सब जानकारी पोर्टल में समाहित करने के लिए पंचायती राज विभाग काम कर रहा है। 11 विभागों को इसमें शामिल किया गया है।
विज्ञापन

जिले में 576 ग्राम पंचायतें हैं। जहां सरकार कई मदों से विकास कार्यों को अंजाम देती है। गांव में कितना विकास हुआ और कहां कितने विकास की अभी भी जरूरत है। इसका पूरा डाटा पंचायत एडवांस इंडैक्स पर दर्ज किया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग विभागों के लिए कुल 116 बिंदुओं का निर्धारण किया गया है। करीब 100 मानकों के तरह प्रत्येक पंचायत का डेटा पंचायत एडवांस इंडेक्स पर जुटाया जाना है। इस पोर्टल पर यह डेटा नजर आने पर वहां की सुख समृद्धि से लेकर तमाम बिंदु सामने आएंगे।
विज्ञापन

गांव की प्रत्येक बिंदु पर स्थिति का आकलन इस पोर्टल से लगाया जा सकेगा। यहां पर पुरस्कृत होने वाली पंचायतों का आकलन भी इसी पोर्टल से किया जाएगा। पंचायतों के लिए 16वें वित्त की राशि का निर्धारण भी इसी इंडैक्स के माध्यम से किया जाएगा। पीएआई पोर्टल पर यह जानकारी जुटाने के लिए पंचायत सचिवों को जिम्मेदारी मिली है। उनके इस काम में पंचायत सहायक व रोजगार सेवक मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडैक्स पर दर्ज आंकड़ों के आधार पर ही कार्ययोजनाओं को तैयार किया जाएगा। साथ ही गांव की रैंकिंग भी इसी से निर्धारित की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में तेजी के साथ जरूरी डाटा पीएआई पर अपलोड किया जा रहा है। - पारूल सिसोदिया, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed