फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Houses and pandals resonated with the chants of Ganpati Bappa Morya

Amroha News: गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजे घर व पंडाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Houses and pandals resonated with the chants of Ganpati Bappa Morya
अमरोहा। जिलेभर में धूमधाम से गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। घरों और पंडालों में भगवान गणेश को विराजमान कर लोगों उनकी पूजा-अर्चना कर रहे है। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कहीं बच्चों ने तो कहीं कलाकारों ने प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। कई जगहों पर भजन और झांकियों की भी प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन

श्रीगणेश उत्सव मंडल अमरोहा के बेगम सराय स्थित शिव मंदिर में सुबह पंडित संदीप पाटिल ने विधि-विधान से गणेश भगवान की पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद आरती की गई। यहां दिनभर भक्तों ने भगवान गजानन का दर्शन किए। बुधवार की रात को गणपति, शेषनाग की झांकी, राधाकृष्ण व शिव पार्वती समेत कलाकाराें ने कई झांकियां प्रस्तुत कीं। भजन मंडलियों ने भजन और झांकियों की प्रस्तुति दी। गणेश उत्सव पंडाल में भगवान गणेश की आरती की गई। बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुति दी। रात को कलाकारों ने भजनों से बप्पा का गुणगान किया। इस दौरान श्री गणेश उत्सव मंडल से समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article