{"_id":"6aa1b0dda7f7d76c100d8dc0","slug":"house-collapses-due-to-water-accumulation-at-the-rear-one-injured-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-172635-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: घर के पीछे पानी भरा होने की वजह से गिरा मकान, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: घर के पीछे पानी भरा होने की वजह से गिरा मकान, एक घायल
Thu, 10 Sep 2026 12:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत जयतौली के मझरा महमूदाबाद में बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बारिश का पानी भरने से किसान कलुआ सिंह का कच्चा मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। मकान के साथ ही बाहर लगा टिनशेड भी ढह गया, जिसकी चपेट में आकर कलुआ का बेटा हिमांशु मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के समय टिनशेड में बैठे परिवार के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों की मदद से घायल हिमांशु को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
इस हादसे में घर में रखा सारा सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। तहसीलदार अजेंद्र तोमर ने बताया कि राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया है। नुकसान का आकलन कराया जाएगा।