{"_id":"6870256578155712250fa16e","slug":"house-collapsed-in-rain-farmer-died-after-being-buried-under-the-rubble-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-143456-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बारिश में गिरा मकान, मलबे में दबकर किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बारिश में गिरा मकान, मलबे में दबकर किसान की मौत
Fri, 11 Jul 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 11 Jul 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। गांव कैसरा में बृहस्पतिवार तड़के एक मकान भरभराकर गिर गया। मकान में सो रहे किसान खचेड़ू (65) व उनकी पत्नी कमला देवी मलबे में दब गए। पड़ोसियों ने दंपती को मलबे से निकाला लेकिन किसान की जान चली गई। कमला देवी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव कैसरा निवासी खचेड़ू खेती करते थे। वह बुधवार रात पत्नी कमला देवी के साथ कमरे में सो रहे थे। कमरे पर शेड पड़ा था। वहीं, घर के दूसरे हिस्से किसान का बेटा अपनी पत्नी व बच्चों के साथ सो रहा था। क्षेत्र में बुधवार रात करीब 11 बजे बारिश शुरू हुई थी। बारिश के बीच बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे कमरे की छत पर पड़ा टीन शेड़ भरभराकर गिर गया।
इसके नीचे खचेड़ू व उनकी पत्नी दब गए। छत गिरने की आवाज सुन किसान का बेटा व पास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे के नीचे दबे दंपती को बाहर निकाला। आनन-फानन में परिजन दोनों को गंभीर हालत में लेकर अस्पताल पहुंचे। चिकित्सक ने खचेड़ू सिंह को मृत घोषित कर दिया जबकि कमला देवी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।