{"_id":"687d577785cf2e7b91099018","slug":"hospital-running-without-registration-sealed-fir-lodged-against-operator-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-144153-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बिना पंजीकरण चल रहा अस्पताल सील, संचालक पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बिना पंजीकरण चल रहा अस्पताल सील, संचालक पर रिपोर्ट दर्ज
Mon, 21 Jul 2025 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 21 Jul 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। बिना पंजीकरण चल रहे अस्पताल को सील कर दिया गया। अस्पताल संचालक के खिलाफ नोडल अधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नोडल अधिकारी डॉ. शरद कुमार की ओर दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक उन्होंने बीते शनिवार को कांकाठेर में हाईवे किनारे श्रीअस्पताल का निरीक्षण किया। इसमें तीन मरीज भर्ती मिले थे। इनका इलाज किया जा रहा था। भर्ती मरीजों में एक की पित्त की थैली का ऑपरेशन किया गया था। बुखार से पीड़ित दो मरीजों को ड्रिप लगाई जा रही थी। यहां पर प्रतिबंधित दवाइयां पाई गईं।
कोई अधिकृत सर्जन व एलोपैथिक चिकित्सक भी मौजूद नहीं मिला। जानकारी करने पर पता चला कि क्लीनिक का सीएमओ कार्यालय में पंजीकरण नहीं है। क्लीनिक को सील कर दिया गया। संचालक देवेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।