{"_id":"64cffd8e7572a00f000b7fd4","slug":"horse-kicked-woman-in-stomach-death-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-2428-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: घोड़े ने महिला के पेट में मारी लात, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: घोड़े ने महिला के पेट में मारी लात, मौत
Mon, 07 Aug 2023 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 07 Aug 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। क्षेत्र के गांव पलौला में कूड़ा डालने गई कौसर (42) पत्नी शबाबुल के पेट में घोड़े ने लात मार दी। जिससे कुछ ही देर में महिला की मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के गांव पलौला निवासी शबाबुल दिल्ली में बारबर का काम करके परिवार का पालन पोषण करता है। परिवार में पत्नी कौसर के अलावा तीन बेटे व दो बेटियां हैं। रविवार की सुबह शबाबुल की पत्नी कौसर रविवार सुबह छह बजे कूड़ा डालने के लिए सड़क पर गई थी। जहां पर पहले से ही एक घोड़ा खड़ा था। कूड़ा डालकर वापस लौटते समय कौसर घोड़े के पास से गुजरी तो घोड़े ने उसके पेट में लात मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे घर ले आए। परिजन गंभीर हालत होने पर उसे उपचार के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उससे पहले की महिला की मौत हो गई। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के शव सुपुर्द ए खाक कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी इसी घोड़े ने एक बाइक सवार को लात मारकर गिरा दिया था। जिससे उसकी निजी अस्पताल में जाकर मौत हो गई थी।
-- --