फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Hopes of Amroha depot getting 10 new buses soon increased

Amroha News: अमरोहा डिपो को 10 नई बसें जल्द मिलने की उम्मीद बढ़ी

Sun, 16 Nov 2025 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 16 Nov 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Hopes of Amroha depot getting 10 new buses soon increased
अमरोहा। रोडवेज डिपो को जल्द ही दस नई बसें मिल जाएंगी। बसें मिलने के बाद मुरादाबाद, मेरठ, बरेली, दिल्ली और हरिद्वार रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। डिपो की 96 बसों पर 133 परिचालक है, जबकि जरूरत 177 की है। जल्द ही परिचालक मिलने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो को दस नई बस मिलने वाली हैं। शासन से नई बसें मिलने के आदेश डिपो को प्राप्त हो गए हैं। डिपो से चालकों को लखनऊ हेडक्वार्टर नई बसों को लेने के लिए भेजा गया है। इन बसों का संचालन ग्रामीण क्षेत्रों में किया जाएगा।
विज्ञापन

दस नई बसों के आने से डिपो में अब 106 बसें हो जाएंगी, जो विभिन्न मार्गों पर चलेंगी। नई बसों में 52 सीट होंगी। नई बसें डिपो के बेड़े में शामिल होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। जिन क्षेत्रों में बसें संचालित की जाएंगी उनका रूट निर्धारित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक केसी गौड़ ने बताया कि शासन से डिपो को नई बसें मिलने का आदेश मिल गया है। जल्द नई बसें डिपो के बेड़े में शामिल हो जाएंगी। मालूम रहे कि अमरोहा डिपो से 96 बसें रोजाना विभिन्न मार्गों पर संचालित होती हैं। वहीं अब डिपो के बेड़े में 10 नई बसें और भी शामिल हो जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed