फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Hooter left Bolero fined with a thousand rupees

हूटर लगी बोलेरो को हजार रुपए जुर्माना लगाकर छोड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Hooter left Bolero fined with a thousand rupees
रहरा(अमरोहा)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस ने एक हूटर लगी बोलेरो कार को पकड़ लिया। हूटर ही नहीं गाड़ी पर उत्तर प्रदेश सरकार भी लिखा था। और तो और कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते हुए उसमें दस से अधिक लोग सवार थे। इसके बाद भी पुलिस ने मात्र एक हजार जुर्माना वसूल करके कार को छोड़ दिया। पुलिस की मेहरबानी की क्षेत्र में चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

रहरा क्षेत्र में लॉकडाउन का हवाला देकर थाना पुलिस आमजन को नियम समझाकर उनसे जुर्माना एवं आवश्यकता पड़ने पर वाहन को सीज तक कर रही है। लेकिन यह नियम दबंगों के सामने दम तोड़ जाते हैं। हुआ यूं कि शुक्रवार को थाना रहरा में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने हूटर लगी एक बोलेरो को रोका। उस पर उत्तर प्रदेश सरकार एवं चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा जिला संभल लिखा हुआ था। बोलेरो में दस से अधिक लोग सवार भी थे। कार सवार लोगों ने फोन घुमाने शुरू किए तो पुलिस बैकफुट पर आ गई। केवल एक हजार का जुर्माना वसूल कर उन्हें छोड़ दिया। वहीं थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह का कहना है कि कोरोना की गाइडलाइन का पालन नहीं करने पर बोलेरो सवार लोगों से एक हजार जुर्माना वसूला गया। लेकिन गाड़ी पर हूटर लगे थे, यह बात जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed