{"_id":"689660f4d9df78f3070b117b","slug":"honoring-the-families-of-freedom-fighters-on-the-centenary-of-kakori-train-action-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-145408-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: काकोरी ट्रेन एक्शन की शताब्दी पर स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: काकोरी ट्रेन एक्शन की शताब्दी पर स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का सम्मान
Sat, 09 Aug 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 09 Aug 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
काकाेरी ट्रेन एक्शन की शताब्दी पर स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनो व आश्रितों को सम्मानित किया गय
- फोटो : सूचना विभाग
अमरोहा। काकोरी ट्रेन एक्शन की शताब्दी पर कलक्ट्रेट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिले के स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। डीएम ने कहा कि यह एक महज कार्यक्रम नहीं है बल्कि भावनाओं का ऐसा संगम है जिसने हमें वह बनाया जो हम आज हैं। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ से मुख्यमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण भी सुना गया।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि सरकार स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के आश्रित परिवारों के सम्मान और सहयोग के कटिबद्ध है। उन्होंने आश्रित परिवारों को नमन करते हुए कहा कि वह सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं जिनकी वजह से हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। इस प्रेरणा के साथ उन्होंने सभी से भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने जनपदवासियों से आग्रह किया कि जिस निडरता के साथ स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों ने देश के लिए त्याग किया, वही निडरता हमें अपने जीवन में अपनानी चाहिए ताकि देश एक परिवार की तरह मजबूत हो।
उन्होंने कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन एक ऐतिहासिक घटना थी, जिसका उद्देश्य था कि देश का धन विदेश न जाए और स्वतंत्रता संग्राम को बल मिले। उन्होंने सभी से अपने बच्चों को पढ़ाने-लिखाने और आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया, ताकि वे देश के विकास में योगदान दे सकें। उन्होंने यह भी कहा कि आप किसी भी क्षेत्र में कार्य करें, वह देश के हित में होना चाहिए।
विज्ञापन
सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र ने कहा कि आजादी का आंदोलन बहुत ही संघर्षपूर्ण था। जिसमें देश के प्रत्येक वर्ग का सहयोग था। काकोरी ट्रेन एक्शन से देश में नई ऊर्जा का संचार हुआ। राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, राजेंद्र लाहिड़ी और रोशन सिंह की फांसी की सजा के भारत के स्वतंत्रता को प्रतिशोध की नई ऊर्जा मिली। जिससे जगह-जगह पर अंग्रेजों के विरूद्ध नवयुवकों ने समाज में नई भावना का संचार किया। आज देशप्रेम की यह भक्ति सभी को प्रेरित करती है।
एडीएम वित्त व राजस्व गरिमा सिंह ने युवाओं एवं जनसामान्य को शहीदों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्रनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने को कहा। पालिकाध्यक्ष शशि जैन ने कहा कि देश के लिए बलिदान देने वाले और उनके परिवार के लिए देश ऋणी रहेगा। देश की आजादी लाखों कुर्बानियाें के बाद मिली है। इसको संरक्षित कर देश को उतकृष्टता में पहुंचना हम सभी का कर्तव्य है। कार्यक्रम में शहीद क्रांतिकारियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों प्रदीप टंडन, डॉ. नरेंद्र शर्मा, चंद्रवती, कृष्ण कुमार बंसल, सुभाष चंद्र जैन, रघुनंदन, ममता, भूरी, राशिद अली, श्याम सिंह, जियाउलहक, एजाज अहमद व अर्पित खंडेलवाल को माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पीडी डीआरडीए अंबरीश कुमार, डिप्टी कलक्टर चंद्रकांता, बृजपाल सिंह, शैलेश दुबे, अधिशासी अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार आदि शामिल रहे।
-- --
काकोरी ट्रेन एक्शन की याद में कलक्ट्रेट में बना शहीद स्मृति उपवन
अमरोहा। काकोरी ट्रेन एक्शन की याद में कलक्ट्रेट में शहीद स्मृति उपवन की स्थापना की गई। जिसमें एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत एक पेड़ माँ के नाम 2.0 अभियान के तहत शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लो, डीएम निधि गुप्ता वत्स, नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन, सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र, डीएफओ विनीता सिंह, एडीएम न्यायिक धीरेन्द्र प्रताप, पीडी डीआरडीए अंबरीश कुमार,डीपीआरओ पारुल सिसौदिया सहित अन्य अधिकारियों ने पौधरोपण किया।