फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Honor killing: Police recovered bone and ashes from funeral site

ऑनर किलिंग : पुलिस ने अंतिम संस्कार स्थल से बरामद की हड्डी और राख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Honor killing: Police recovered bone and ashes from funeral site
अमरोहा। किशोरी की हत्या के मामले में सबूत के लिए पुलिस ने अंतिम संस्कार स्थल से हड्डी और राख बरामद की है। इसके अलावा पुलिस लगातार गांव में पहुंचकर सुरागकशी कर रही है। वहीं पुलिस को हत्या के संबंध में कोई साक्ष्य नहीं मिला है। अब केवल परिजनों का कबूलनामा की पुलिस के लिए अहम सबूत बनेगा। परिजनों पर ही किशोरी की हत्या की एफआईआर दर्ज है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम सैदनगली थानाक्षेत्र के बेगपुर मुंडा गांव में रहने वाले किसान मदनपाल सैनी और उनके परिजनों पर अपनी ही 17 वर्षीय बेटी की हत्या करने का आरोप है। आरोप है कि साक्ष्य छिपाने के लिए उसके शव को सूखी नहर में जलाकर अंतिम संस्कार कर दिया था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। सीओ श्रेष्ठा ठाकुर ने भी मुआयना किया था। गांव में किशोरी की हत्या की चर्चा थी। जबकि उसके परिजन बीमारी से मौत होने की बात कह रहे थे। लेकिन परिजनों की थ्योरी पुलिस के गले नहीं उतर रही थी।
विज्ञापन

बुधवार को गांव के चौकीदार थाने सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पिता और परिजनों के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य छिपाने का आरोप में एफआईआर दर्ज की थी। चौकीदार की तहरीर के मुताबिक किशोरी का पड़ोस में रहने वाले गैर बिरादरी के किशोर के साथ प्रेम चल रहा था। जिसके चलते उसकी हत्या कर दी गई है। वहीं एसपी पूनम ने प्रकरण की जांच सीओ हसनपुर श्रेष्ठा ठाकुर को सौंपी है। वहीं गुरुवार की शाम सीओ थाना पुलिस के साथ उस नहर पर पहुंचीं, जहां शव को जलाया गया था। सीओ ने बताया कि अंतिम संस्कार स्थल से शव की हड्डी और राख बरामद की गई है। यह पुलिस के लिए एक साक्ष्य साबित हो सकता है। यह तो साफ है कि मरने वाली किशोरी मदनपाल सैनी की बेटी है। लेकिन उन्होंने कोई साक्ष्य नहीं छोड़ा है। परिजनों का कबूलनामा ही अहम सबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed