फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Honor killing: Complaint of murder of teenager, police will investigate

ऑनर किलिंग : किशोरी की हत्या की शिकायत, पुलिस करेगी जांच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Honor killing: Complaint of murder of teenager, police will investigate
अमरोहा। सैदनगली थाना क्षेत्र के एक गांव में कल रात हुई किशोरी की मौत और आनन फानन उसके शव को गांव से आधा किलोमीटर दूर निर्माणाधीन नहर में जलाने पर ग्रामीणों ने कई सवाल उठाए हैं। इसे ऑनर किलिंग बताते हुए पुलिस से फोन पर शिकायत भी की गई है। पुलिस का कहना है मामले में तहरीर नहीं मिली है, लेकिन शिकायत की जांच कराई जाएगी। उधर, किशोरी के परिजन बीमारी से बिटिया की मौत होना बता रहे हैं। वारदात के बाद से किशोरी के घर के सामने रहने वाला परिवार गायब है।
विज्ञापन

सैदनगली थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी की मौत सोमवार की रात हुई। पुलिस से की गई शिकायत में कहा गया कि गांव के एक किसान परिवार के घर के सामने एक परिवार रहता है। किसान की 16 वर्षीय बेटी एक कॉलेज में पढ़ती थी। उसका घर के सामने रहने वाले किशोर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह दिहाड़ी मजदूरी करता है। किशोरी के परिजनों ने किशोर की पिटाई की थी। इसके बाद पड़ोस के गांव में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था, लेकिन प्रेमी जोड़े ने फोन पर बात करना नहीं छोड़ा।
विज्ञापन

पुलिस से कहा गया कि सोमवार की शाम परिजनों ने किशोरी को प्रेमी से फोन पर बात करते पकड़ लिया था। इससे नाराज परिजनों ने किशोरी की बेरहमी से पिटाई कर उसे घर से न निकलने को कहा था। कहा जा रहा है कि इसके बाद ही वारदात को अंजाम दिया गया। देर रात्रि परिजनों ने योजनाबद्ध तरीके से किशोरी के शव को कुंदरकी भूड़ और देहरा मिलक गांव के बीच निर्माणाधीन नहर के पास ले जाकर जला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात का पता चलने पर किशोरी की बिरादरी के एक युवक ने थाने के सीयूजी नंबर पर कई बार कॉल की, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद वारदात की जानकारी उच्चाधिकारी को दी। उन्होंने थाना पुलिस को मौके पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद भी पुलिस एक घंटे देरी से शव जलाए जाने वाले स्थान पर न जाकर किशोरी के घर पहुंच गई। करीब डेढ़ घंटे तक परिजनों से पूछताछ कर खानापूर्ति करती रही। बताया गया कि जब पुलिस शव जलाने वाले स्थान पर गई तो चिता लगभग जल चुकी थी। ग्रामीणों का मानना है पुलिस ने जिस तरह लचर कार्रवाई की है, उससे आरोपियों से साठगांठ नजर आती है।
गांव में दो श्मशान फिर भी निर्माणाधीन नहर के पास क्यों जलाया शव
ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में दो श्मशान घाट हैं। वर्षों से गांव के मृतकों के शवों का यहीं दाह संस्कार किया जाता रहा है। इसके अलावा कुछ लोग तिगरी धाम में भी अंतिम संस्कार करते हैं। लेकिन, किशोरी की हत्या कर उसका शव गांव से आधा किलोमीटर दूर निर्माणाधीन नहर के पास जलाने से परिजन फंसते दिख रहे हैं।

- अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मां-बाप ने बताया कि कल शाम लड़की बीमार हो गई थी और अमरोहा ले जाते समय उसकी मौत गई थी। मैं भी घटना स्थल पर गई थी। परिवारवालों ने मिलकर अंतिम संस्कार कर दिया है, उन्होंने किसी को सूचना नहीं दी थी। सुनने में आया है कि कुछ दिन पहले लड़की लड़के के साथ देखी गई थी। वह भी तस्दीक नहीं हो रहा है, केवल सुनने में आ रहा है।
-श्रेष्ठा ठाकुर, सीओ हसनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed