{"_id":"69e13d47b4149348680bfd87","slug":"homeopathic-clinics-in-kundarki-and-mangaroula-will-get-their-own-buildings-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-161708-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कुंदरकी और मंगरौला में होम्योपैथिक क्लीनिकों को मिलेगा अपना भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कुंदरकी और मंगरौला में होम्योपैथिक क्लीनिकों को मिलेगा अपना भवन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए कुंदरकी और मंगरौला स्थित होम्योपैथिक क्लीनिकों के भवन निर्माण हेतु जमीन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। दोनों स्थानों पर करीब एक-एक हजार वर्ग मीटर भूमि चिन्हित की गई है, जिस पर भवन निर्माण का एस्टीमेट तैयार किया जाएगा।
जिले में होम्योपैथिक क्लीनिकों की स्थिति सुधारने के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है। इससे पहले नौगावां सादात और सदरपुर के क्लीनिकों को नए भवन मिल चुके हैं। अब कुंदरकी और मंगरौला के लिए भी जमीन चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। प्रस्ताव आरईसी विभाग को भेजा गया है, जहां से एस्टीमेट तैयार कर शासन को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।
जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. अंशु एस शर्मा ने बताया कि जिले में इस समय आठ स्थानों पर होम्योपैथिक क्लीनिक संचालित हैं। कुंदरकी और मंगरौला में नए भवन बनने से मरीजों को बेहतर सुविधाएं और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था मिल सकेगी।