फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Homeguard posted on duty died of heart attack

Amroha News: ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड की हार्टअटैक से मौत

Thu, 17 Jul 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 17 Jul 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Homeguard posted on duty died of heart attack
मंडी धनौरा (अमरोहा)। ड्यूटी पर तैनात गांव मलेशिया निवासी होमगार्ड जगदीश सिंह (58) की मंगलवार रात हार्टअटैक से मौत हो गई। उनको मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

छोटे भाई व ग्राम प्रधान हरीश यादव ने बताया कि मंगलवार रात जगदीश सिंह की ड्यूटी अमरोहा रोड स्थित कुआखेड़ा चेक पोस्ट पर थी। रात आठ बजे अचानक उनके सीने में दर्द उठा। ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ने उनको तत्काल अमरोहा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इस पर परिजन उन्हें मेरठ ले गए। जहां देर रात उनकी मौत हो गई। जगदीश सिंह के दो बेटे हैं। एक भारतीय सेना में है जबकि दूसरा एक निजी चीनी मिल में कार्यरत है। साथी होमगार्ड ने मृतक जगदीश सिंह को कर्तव्यनिष्ठ व हंसमुख बताते हुए उनको अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article