{"_id":"62225bf07dc0f35df26ebdb9","slug":"holika-dahan-will-be-held-at-1141-places-in-the-district-jpnagar-news-mbd420628693","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 1141 स्थानों पर होगा होलिका दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 1141 स्थानों पर होगा होलिका दहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सत्रह मार्च को जिलेभर में होली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जिलेभर में करीब 1141 स्थानों पर होलिका दहन होगा। जबकि 18 को रंग खेला जाएगा। तीन मेलों के अलावा छोटे-बड़े 26 जुलूस भी निकाले जाएंगे। माहौल बिगाड़ने वाले हुड़दंगियों पर खाकी की पैनी निगाह होगी। इसमें होलिका दहन से लेकर धुलैड़ी तक पुलिस का सभी चौराहों पर सख्त पहरा रहेगा। इसके लिए एसपी ने सभी थानों और कोतवाली के प्रभारियों को निर्देशित कर दिया है। जहां भी होलिका लगती है, वहां पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे।
होली के पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से कराने और हुड़दंगियों से निपटने के लिए एसपी पूनम ने खाका तैयार कर लिया है। इसमें सभी सर्किल सीओ और थानाध्यक्षों को गांवों में जाकर लोगों को शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने और किसी भी प्रकार से माहौल नहीं बिगाड़ने की हिदायत देने के निर्देश दिए हैं। होलिका दहन वाले स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद व्यवस्था की है। यहां पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी।
मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों के होलिका दहन स्थलों पर विशेष निगरानी रखने को कहा है। होली पर हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पुलिस ने जिले के 50 संवेदनशील क्षेत्रों पर अतिरिक्त फोर्स लगाने का निर्णय लिया है। एसपी पूनम ने बताया कि जिले में करीब 1141 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। इस दिन हसनपुर कोतवाली के गांव झकड़ी, आदमपुर थाना के गांव रहरई और नगर कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा कालोनी में मेले आयोजित होंगे। इसके अलावा जिलेभर में एकादशी, धुलैड़ी समेत 26 जुलूस भी निकाले जाएंगे। होलिका दहन से लेकर धुलैड़ी तक पुलिस चौकस रहेगी। जबकि देहात इलाकों में पुलिस गश्त करेगी। धुलैड़ी वाले दिन बाइक पर फर्राटा भरने वाले युवाओं पर शिकंजा कसा जाएगा। हुड़दंगियों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
किस थाना क्षेत्र में कितने होलिका स्थल
नगर कोतवाली 87
अमरोहा देहात 147
नौगांवा सादात 109
डिडौली 94
मंडी धनौरा 97
बछरायूं 86
रजबपुर 90
गजरौला 90
हसनपुर 113
सैदनगली 93
आदमपुर 138