फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Holika Dahan after 11:12 pm tonight

आज रात 11:12 बजे के बाद होलिका दहन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Holika Dahan after 11:12 pm tonight
अमरोहा। दो दिन होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। आज होलिका दहन होगा। लेकिन भद्रा के चलते दिन ने होलिका दहन नहीं होगा। दिन में चार बजे से महिलाएं होलिका पूजन कर सकेंगी। जबकि होलिका दहन रात 11:12 बजे से 12 बजकर 33 मिनट तक हो सकेगा। इसके बाद सोमवार को रंगों का हुड़दंग होगा। चहुंओर रंगों की मस्ती दिखाई देगी।
विज्ञापन

होली वसंत ऋतु में फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाने वाला महत्वपूर्ण पर्व है। रंगों के त्योहार होली का लोग पूरे साल बेसब्री से इंतजार करते हैं और होली के दिन रंगों में सराबोर नजर आते हैं। होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। पंचांग के अनुसार होलिका दहन 24 मार्च यानी रविवार और 25 मार्च को दुल्हैंडी का पर्व मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य हमेशा शुभ मुहूर्त देखकर ही किए जाते हैं। विशेष तौर पर पूजा-पाठ के कार्य में मुहूर्त अवश्य देखा जाता है।
विज्ञापन

प्राचीन श्रीबाबा गंगानाथ मंदिर के पंडित आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि इस साल होलिका दहन के दिन भद्रा काल लग रहा है और हिंदू धर्म में भद्रा को अशुभ मुहूर्त माना जाता है। भद्रा काल में किसी भी तरह की पूजा-पाठ नहीं की जाती। ऐसे में लोग होलिका दहन के शुभ मुहूर्त को लेकर काफी असमंजस में रहते हैं। होलिका दहन के लिए इस बार केवल 1 घंटा 20 मिनट का ही समय मिलेगा। पंचांग के अनुसार 24 मार्च को सुबह 9 बजकर 55 मिनट से लेकर मध्य रात्रि रात 11 बजकर 12 मिनट तक भद्रा धरती पर रहेगी। ऐसे में पूजा-पाठ जैसे कार्य नहीं किए जाते। इसलिए भद्रा समाप्त होने के बाद ही होलिका दहन किया जाएगा और होलिका दहन का मुहूर्त रात्रि 11 बजकर 13 मिनट के बाद रात 12 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed