फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   holika burnt in amroha

होलिका का किया दहन, आज मन पर चढ़ेंगे प्रेम के रंग

Fri, 02 Mar 2018 12:58 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /गजरौला
ब्यूरो अमर उजाला /गजरौला Updated Fri, 02 Mar 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
holika burnt in amroha
गजरौला के इंदिरा चौक पर रात नौ बजे किया गया होलिका दहन। - फोटो : अमर उजाला
परंपरागत एवं उल्लास के साथ होलिका दहन किया गया। गुरुवार रात आठ बजे विधिवत पूजा-अर्चना के साथ होलिका दहन किया गया। लोगों ने परंपरागत ढंग से गन्ने और जौ की बाली के साथ होलिका की परिक्रमा कर होलिका दहन पर जौ की बाली भूनी।
विज्ञापन

गुरुवार शाम को गजरौला के इंद्राचौक पर शिवमंदिर के सामने स्थित होलिका का पूजन विधिवत रूप से किया गया। होलिका पूजन के बाद होलिका दहन किया गया। जहां लोगों ने जौ की बालियां भून लोगों ने सगे-संबंधियों के घर जाकर एक-दूसरे से जौ बदल आपस में गले मिल होली की शुभकामनाएं दी। शहर में कई स्थानों पर होलिका दहन किया गया। होलिका दहन की तैयारियां कई दिनों से चल रही थीं। हालांकि कई गांवों में शुक्रवार सुबह को भी होलिका दहन किया जाएगा।
विज्ञापन

मंडी धनौरा और बछरायूं के नगर व ग्रामीण क्षेत्र में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने इस अवसर पर भगवान विष्णु व हनुमानजी की पूजा अर्चना की। नगर के होली मैदान पर महिलाओं ने पूजा अर्चना की और होलिका माँ से अपनी व परिवार की रक्षा की प्रार्थना की। होली की खरीदारी से बाजारों में रौनक रही। लोगों ने पिचकारी, गुलाल व रंगों की जमकर खरीदारी की। घरों में भी लोगों ने पूजा अर्चना की। बछरायूं में भी होली का पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हसनपुर के पुराने डाकखाने के पास बृहस्पतिवार की शाम महिलाओं ने होलिका पूजन किया। बाजारों में दुकानें सजी हुई थी। लोगों ने जमकर खरीदारी की। एक दूसरे को होली की मुबारकबाद गुलाल डालकर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed