{"_id":"56f19ecc4f1c1b2504f14d4c","slug":"holi-utsav","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों ने होली उत्सव में मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों ने होली उत्सव में मचाया धमाल
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Wed, 23 Mar 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा के एक स्कूल में होली पर रंग की मस्ती में चूर बच्चे
- फोटो : amar ujala
मंडी धनौरा नगर के स्कालर्स होम सीनियर सेकंड्री पब्लिक स्कूल में मंगलवार को होली उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने जमकर होली खेली और एक दूसरे को रंग व गुलाल से सरोबार कर दिया। बच्चे पूरी मस्ती व धमाल के मूड में थे। बच्चों ने अपने सहपाठियों व टीचर्स को भी रंग व गुलाल लगाया। होली के गीतों पर जमकर डांस किया गया। प्रबंधक सोना अग्रवाल ने होली के पर्व की महत्ता बताई।
कहा कि होली आपसी भाईचारे व प्रेम का त्योहार है। इस अवसर पर प्रधानाचार्या, रोहित, प्रशांत, वीरेंद्र कुमार, रघुवीर आदि मौजूद थे।